Korba: नाबालिक प्रेमिका ने प्रेमी के उकसावे में आकर दी जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
7 तारीख को बालिका ने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनालिया चौक के पास नहर में छलांग लगाई थी। चौक पर तैनात एक यातायात कर्मी ने जान जोखिम में डाल उसे बचाने का प्रयास किया था, लेकिन तेज बहाव होने के चलते आगे बह गई।
विस्तार
रायगढ़ जिले के थाना खरसिया में नहर में मिले शव की पहचान नाबालिक बालिका का शव के रूप में हुई है, जो मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत से लापता थी। जहां उसकी मां ने शव की पहचान की। 7 तारीख को बालिका ने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनालिया चौक के पास नहर में छलांग लगा दी थी। चौक पर तैनात एक यातायात कर्मी ने जान जोखिम में डाल उसे बचाने का प्रयास किया था, लेकिन तेज बहाव होने के चलते आगे बह गई।
तीन दिन बाद उसका शव खरसिया थाना अंतर्गत नहर के पास मिला। जहां उसकी मां ने बालिका के प्रेमी संतोष तिवारी पर तमाम आरोप लगाए थे, पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की। जहां मानिकपुर चौकी पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्माहत्या के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष कुमार तिवारी (18 वर्ष) पिता प्रकाश कुमार तिवारी निवासी आई/99 शिवाजीनगर कोरबा थाना सिविल लाईन रामपुर के रूप में हुई है।
मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़ित लड़की नाबालिक है। 07 अक्तूबर की शाम 5-6 बजे से रात 10.00 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर कर लड़की को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा में अपराध दर्ज किया गया।
बालिका को उसके प्रेमी संतोष तिवारी ने आत्माहत्या के लिए उकसाया। सोशल मीडिया के द्वारा आरोपी संतोष कुमार तिवारी की पता चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार होने वाला था, जिसे पुलिस टीम के द्वारा तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया गया। वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कर दिया गया है।