फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Michong changed mood of Chhattisgarh cold increased due to rain

Korba: 'मिचौंग' ने बदला छत्तीसगढ़ का मिजाज, बारिश के चलते बढ़ी ठंड, अलाव का सहारा ले रहे हैं लोग

Tue, 05 Dec 2023 01:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Dec 2023 01:56 PM IST
सार

कोरबा में चक्रवाती तुफान मिचौंग के कारण पूरे देश के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आंधप्रदेश और तमिलनाडू में भारी बारिश होने के कारण कई लोगों की मौत भी हुई है। 

विज्ञापन
Michong changed mood of Chhattisgarh cold increased due to rain
अलाव तापते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में चक्रवाती तुफान मिचौंग के कारण पूरे देश के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आंधप्रदेश और तमिलनाडू में भारी बारिश होने के कारण कई लोगों की मौत भी हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने के कारण मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बारिश के चलते ठंड बढ़ने से लोग अब अलाव का सहारा लेने लगे हैं।

विज्ञापन


चक्रवाती तुफान मिचौंग के कारण दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में जमकर तबाही मची है। आंध्रप्रदेश और तमिलनाडू में भारी बारिश होने के साथ ही जलजमाव की स्थिती बनी हुई है, वहीं कई लोगों की मौत की खबर भी है। मिचौंग का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला है, जहां सभी जिलों का मौसम पूरी तरह से बदल गया है।आसमान में बादल छाने के साथ ही सुबह से ही बारिश हो रही है जिसके कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है। अचानक बढ़ी ढंग से निजात पाने के लिए लोग अब अलाव का सहारा लेने लगे हैं। आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह के बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


जिला मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर गोपाल कंवर ने बताया कि मौसम का मिजाज बदलने से प्रतिरोधक क्षमता परिवर्तन हो जाती है, जिसके कारण बीमारियां बढ़ने की संभावना होती है बचाव जरूर करना चाहिए। बुजुर्ग और हृदय के मरीजों और छोटे बच्चे को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed