फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   massive fire broke out in a quarter of a colony in Korba

Korba: कोरबा में एक क्वार्टर में लगी भीषण आग, घर का सामान जलकर खाक, मौके पर मच गया हड़कंप

Sat, 23 Dec 2023 09:47 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 09:47 AM IST
सार

सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक क्वार्टर में भीषण आग लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह 4 बजे की घटना बताई जा रही है।

विज्ञापन
massive fire broke out in a quarter of a colony in Korba
क्वार्टर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा की एक कॉलोनी में आग लगने की खबर सामने आई है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक क्वार्टर में भीषण आग लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह 4 बजे की घटना बताई जा रही है। आगजनी के बाद कॉलोनी में  हड़कप मच गया। 

विज्ञापन


हादसे के बाद यहां से लोग आसपास के मकान छोड़ भागे। शार्टसर्किट के चलते आग लगना बताया जा रहा है। आगजनी में घर पर रखी आलमारी, कूलर,पंखा बेड समेत घर का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे दो दमकल वाहनों की मदद से भारी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई बैंक में चपरासी का काम करने वाले मनोज कुमार देवांगन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। देर रात वो खाना खा कर सो गया। सुबह चार बजे लगभग अचानक घर पर धुआं उठता देख वो अपने कमरे से बाहर निकला और चिख पुकार मचाने लगी। आसपास कॉलोनी वासियों का दरवाजा खटखटाया देखते ही देखते आग की लपेट बढ़ने लगीं। फ्रिज के ब्लास्ट होने के बाद कॉलोनी में हड़कप मच गया। सभी घर से बाहर निकल कर भागने लगे।



मनोज कुमार ने बताया कि वह बाहर वाले रूम में सोया हुआ था। अंदर पूजा रूम में आग लगी थी। जहां आग देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई और घर में रखी अलमारी, लकड़ी का दीवान, पंखा समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची दो दमकल वहां की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब जाकर कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली।

पड़ोसी दिनेश कुमार ने बताया कि आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकल आया। इसके बाद देखा कि ऊपर तीसरी मंजिले पर आग लगी हुई है। इसकी सूचना उसने 112 और दमकल वाहन को समय रहते अगर दमकल मौके पर नहीं पहुंचते तो आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हो सकता था। वहीं मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed