फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Married woman committed suicide after eight months of marriage in Korba

Korba: शादी के आठ महीने बाद विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष के लोग करते थे प्रताड़ित, पति गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 07:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Apr 2024 07:28 PM IST
सार

कोरबा में विवाह बंधन में बंधने के महज आठ महीने बाद ही नवविवाहिता 22 वर्षीय प्रीति जांगड़े की  संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति गौरव जांगड़े को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Married woman committed suicide after eight months of marriage in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में विवाह बंधन में बंधने के महज आठ महीने बाद ही नवविवाहिता 22 वर्षीय प्रीति जांगड़े की  संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति गौरव जांगड़े को गिरफ्तार किया है। कोरबा के चीप हाउस एसबीएस मानिकपुर कॉलोनी निवासी इस व्यक्ति की गिरफ्तारी घटना के एक पखवाड़े बाद पुलिस ने की है। पुलिस ने बताया कि मृतका को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम ससुराल पक्ष के लोगों ने किया।

विज्ञापन

 

22 वर्षीय प्रीति जांगड़े की  मौत असामान्य रूप से कोरबा के मानिकपुर स्थित चिप हाउस SBS कॉलोनी के आवास में हुई थी। वह बिलाईगढ़ की रहने वाली थी, जिसका विवाह डीजे कारोबार से जुड़े हुए गौरव से पिछले वर्ष हुआ था। जानकारी मिली थी कि विवाह के बाद से ही ससुराल में अनबन के हालात बने हुए थे और यहां पर प्रताड़ना का सिलसिला भी कायम था। प्रीति ने इस बारे में अलग-अलग माध्यम से अपने परिजनों को जानकारी दी थी।  घटना दिवस को फांसी के फंदे पर उसका शव लटका हुआ मिला इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने नव विवाहता की मौत पर कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा और डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। आगे की जांच प्रक्रिया के बाद मृतका के पति गौरव को आईपीसी की धारा 306 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नवविवाहिता के मायके वालों ने मौत को लेकर संदेह जताया था और तमाम आरोप लगाए थे उसके पिता ने आरोप लगाया था की शादी के बाद से ही उसकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिए थे इस बात की जानकारी उसके बेटी ने फोन कर खुद दी थी।


 

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले एक नवविवाहिता का खुदकुशी का मामला सामने आया था जहां उसकी लाश उसके ही घर के बाथरूम में मिली थी जांच उपरांत मामला दर्ज किया गया था जहां उसके पति को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया जहां जेल दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed