फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Loot of Rs 2.93 lakh from country liquor shop of Pali

Korba: पाली की देशी शराब दुकान से 2.93 लाख की लूट, हथियार बंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 25 Apr 2024 11:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 25 Apr 2024 11:11 AM IST
सार

कोरबा के पाली में देशी शराब की दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। फिल्मी अंदाज में सेल्समेन की कनपटी पर बंदूक रखकर बदमाश दो लाख 93 हजार नगदी लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Loot of Rs 2.93 lakh from country liquor shop of Pali
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के पाली थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां देशी शराब की दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। फिल्मी अंदाज में सेल्समेन की कनपटी पर बंदूक रखकर बदमाश दो लाख 93 हजार नगदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश करती रही, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 9.45 बजे की है। कर्मचारी जब दुकान बंद करने की तैयारी में थे, तभी बाइक पर सवार होकर तीन युवक देशी शराब दुकान के सामने पहुंचे। तीनों युवक का चेहरा गमछे से ढंका हुआ था। वे दनदनाते हुए सीधे शराब दुकान के भीतर जा घुसे। इनमें से एक दुकान के दरवाजे में खड़ा था, जबकि एक बदमाश ने कर्मचारी की कनपटी पर बंदूक रख दी। वहीं तीसरा रुपयों को समेटने में लगा रहा। कुछ ही मिनट के भीतर नकाबपोश बदमाश दो लाख 93 हजार रुपए नगदी को समेट कर फरार हो गए। उनके जाते ही कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। आला अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई। इसके साथ ही पूरी रात संदिग्धों की तलाश की जाती रही, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिल सका। इधर घटना की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग के अफसर भी पूरी रात दुकान में ही डटे रहे। बहरहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed