{"_id":"64d7069ca968c47677078045","slug":"korba-news-youth-hanged-himself-in-korba-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 12 Aug 2023 09:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क,कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क,कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:42 AM IST
सार
कोरबा में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह उठने पर परिजनों की घटना की जानकारी हुई। मामला सर्वमंगला चौकी अंतर्गत भूविस्थापित ग्राम पाली है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह उठने पर परिजनों की घटना की जानकारी हुई। मामला सर्वमंगला चौकी अंतर्गत भूविस्थापित ग्राम पाली है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सर्वमंगला चौकी अंतर्गत भूविस्थापित ग्राम पाली में सियाराम केवट का परिवार निवास करता है, जो खेती किसानी कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा है। सियाराम के दो बेटे हैं, सबसे बड़ा प्रकाश केवट और दूसरा अविनाश केवट। अविनाश की उम्र लगभग 28 वर्ष है। अविनाश शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गया। सुबह जब काफी समय बीत जाने के बाद भी कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों खिड़की से झांककर देखा। अविनाश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। लटकती लाश देखते हैं परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दिए गई। अविनाश ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि घटना के सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन