फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Katghora police has seized around 500 kg of ganja

छत्तीसगढ़ में मिली नशे की बड़ी खेप: एक करोड़ का गांजा जब्त, टेप में लिपटे मिले कई पैकेट; पुलिस के भी उड़े होश

Tue, 18 Mar 2025 12:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 12:38 PM IST
सार

500 किलो गांजा जब्त मामले में पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। पुलिस ने कितने का माल बरामद किया है, उसकी सही कीमत कितनी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजे की तस्करी हो रही है।

विज्ञापन
Katghora police has seized around 500 kg of ganja
भारी मात्रा में गांजा जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां वाहन में तस्करी करते हुए पुलिस ने गांजा भारी मात्रा में जब्त किया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की माने तो इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि माजदा वाहन के कंटेनर वाहन में गांजा की तस्करी की जा रही थी। जहां पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली। वो घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। उसके बाद जब पुलिस ने उस वाहन की चेकिंग की तो पुलिस वालों की आंख खुली की खुली रह गई। भारी मात्रा में भूरे कलर के टेप में गांजा बंधा हुआ था। तत्काल इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों के दी। जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो ओडिशा से उत्तर प्रदेश खपाने जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भारी मात्रा में गांजे की तस्करी जारी है। जहां तत्काल पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। वाहन की घेरा बंदी शुरू कर दी गई। बताया जा रहा कि मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने घेराबंदी कर सुतर्रा रापाखर्रा पुल के पास पकड़ा कंटेनर वाहन से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कंटेनर वाहन चालक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया गांजा 500 किलो के आसपास है। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ के आस पास बताई जा रही है। कटघोरा पुलिस वाहन चालक से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो काफी लंबे समय से चल रहा गांजा तस्करी का खेल चल रहा है। इस मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा आने वाले समय में हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed