फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   huge fire broke out in KCN company yard several bikes including two four wheelers engulfed in fire brought und

Korba: केसीएन कंपनी के यार्ड में लगी भीषण आग, दो चार पहिया वाहन समेत चपेट में कई बाइक, पाया काबू

Wed, 16 Apr 2025 02:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

कोरबा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिसदी स्थित केसीएन कंपनी के यार्ड में भीषण आग लग गई, जिससे दो चारपहिया वाहन और कई बाइक आग की चपेट में आ गए। आग कंपनी के यार्ड से लगे वन विभाग के नर्सरी में भी फैल गई।

विज्ञापन
huge fire broke out in KCN company yard several bikes including two four wheelers engulfed in fire brought und
केसीएन कंपनी के यार्ड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिसदी स्थित केसीएन कंपनी के यार्ड में भीषण आग लग गई, जिससे दो चारपहिया वाहन और कई बाइक आग की चपेट में आ गए। आग कंपनी के यार्ड से लगे वन विभाग के नर्सरी में भी फैल गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और दमकल वाहन तथा 112 को सूचना दी गई। नगर सेना की तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


आग का कारण अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यार्ड के पीछे वन विभाग का जंगल है जहाँ किसी के द्वारा वहां आग लगा दिया गया जहां आग फैलने-फलते याद तक जा पहुंचा और दीवाल से होते हुए यार्ड में खड़ी वाहनों तक जा पहुंची। और देखते ही देखते आग की लिपटे बढ़ने लगी यार्ड में गार्ड ने इसकी सूचना तत्काल अपने मालिक को दी जहां तत्काल 112 और दमकल वाहन को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


नगर सेना टीम की तीन दमकल वाहन एक के बाद एक मौके पर पहुंचे और घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। केसीएन कंपनी के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कहीं ना कहीं वन विभाग की लापरवाही इसमें सामने आ रही है अगर जंगल में आग लगी थी तो वन विभाग के तीन मौके पर क्यों नहीं पहुंची और आग पर काबू क्यों नहीं पाया गया। कंपनी के मालिक ने बताया कि याद पर कई गाड़ियां खड़ी हुई थी जिसमें से दो चार पहिया वाहन बाइक के अलावा टायर में आग लगी है लाखों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के प्रयास नगर सेना की तीन दमकल वाहन ने आग बुझाने के लिए घंटों तक मशक्कत की। जहां नगर सेवा के प्रभारी पी बी सिदार ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही खुद वह मौके पर पहुंचे और किसी तरह आप पर काबू पाने का प्रयास किया। आग कंपनी के यार्ड और वन विभाग के नर्सरी में फैल गई थी। वही जंगल में कई छोटे बड़े पेड़ जलकर खाक हो गए। यह घटना कोरबा में आग की सुरक्षा के महत्व को उजागर करती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed