फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Huge collision between Bolero and moped maternal uncle and nephew died in the accident in Korba

Korba: बोलेरो-मोपेड के बीच जबरजस्त भिड़ंत, हादसे में मामा भांजे की मौत, साप्ताहिक बाजार मोरगा से लौट रहे थे घर

Fri, 26 Apr 2024 02:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 Apr 2024 02:26 PM IST
सार

हादसे में मोपेड सवार भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Huge collision between Bolero and moped maternal uncle and nephew died in the accident in Korba
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में गायमाड़ा के समीप तेज रफ्तार बोलेरो व मोपेड के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में मोपेड सवार भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना उस वक्त घटित हुई, जब मृत मामा भांजा मोरगा साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर ली है।

विज्ञापन


मूलत: सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थानांतर्गत ग्राम हरियर पुर में बुधमान सिंह धनुहार 65 वर्ष निवास करता है। उसका छोटा पुत्र श्याम कुमार धनुहार रोजी मजदूरी कर पत्नी व तीन बच्चों का पालन पोषण करता था। श्याम गुरुवार की दोपहर अपने भांजा कोटलाल उर्फ भोला धनुहार 22 वर्ष के साथ कोरबा जिले के सरहदी गांव मोरगा के साप्ताहिक बाजार आया हुआ था। मामा भांजा साप्ताहिक बाजार से सामान की खरीदी कर टीवीएस एक्सएल मोपेड क्रमांक सीजी 29एसी 3111 में सवार होकर शाम करीब चार बजे घर लौट रहे थे। वे मोरगा व तारा के बीच गायमाड़ा के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 19 बीडी 2757 से मोपेड की भिडंत हो गई। 
विज्ञापन

 

यह भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मोपेड में सवार कोटलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा श्याम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मोरगा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पोंड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाखिल कराया, जहां से उसे सघन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार उसकी भी मौत हो गई। मामले में पुलिस वैधानिक ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो व मोपेड की बीच हुई भिड़ंत में भांजा कोटलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा श्याम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बात की जानकारी होने पर श्याम के पिता और कोटलाल के नाना बुधमान से कुछ परिजनों के साथ घर से रवाना हुए। उनके सामने एक तरफ नाती तो दूसरी तरफ बेटे का पोस्टमार्टम कराने की चुनौती थी। इस परिस्थिति में पुलिस सहित अस्पताल के कर्मचारियों से मिले सहयोग ने उन्हें राहत दी।

 

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर कोटलाल सड़क हादसे का शिकार हो गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक के भजनों का बयान दर्ज किया गया है जहां मामा भांजे बाइक पर सवार थे और सड़क हादसे का शिकार हो गए थे इसमें दोनों की मौत हो गई है फिलहाल आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed