फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Hitanand Agarwal statement has come out regarding viral audio

'ऑडियो की जांच कराई जाए': हितानंद अग्रवाल बोले- कानूनी नोटिस भेजूंगा, साजिश में यूट्यूब पत्रकार भी शामिल

Tue, 18 Mar 2025 11:18 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 11:18 AM IST
सार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने वायरल ऑडियो क्लिप को एक यूट्यूब पत्रकार और कुछ तथाकथित नेताओं की साजिश बताया है। उन्होंने कहा सभापति चुनाव और पूर्व की बातों को लेकर ऑडियो क्लिप तैयार किया गया है। जिसे अब वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Hitanand Agarwal statement has come out regarding viral audio
हितानंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और उनके खास सहयोगी बद्री अग्रवाल के वायरल ऑडियो को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस घटना के बाद हितानंद अग्रवाल का बयान सामने आया है। हितानंद ने कहा कि इस ऑडियो की जांच कराया जाए। मुझे फंसाने और मेरी छवि धूमिल करने साजिश की जा रही है। इसकी शिकायत उन्होंने बालको थाना पुलिस से की है।

विज्ञापन


आज इस मामले को लेकर भाजपा की जांच टीम कोरबा पहुंचने वाली है। पार्षदों का बयान और दोनों ही पक्ष से पूछताछ की जाएगी। हितानंद अग्रवाल ने कहा मेरा परिवार जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़ा हुआ है। मैं भाजपा का सच्चा सिपाही हूं।
विज्ञापन


पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने वायरल ऑडियो क्लिप को एक यूट्यूब पत्रकार और कुछ तथाकथित नेताओं की साजिश बताया है। उन्होंने कहा सभापति चुनाव और पूर्व की बातों को लेकर ऑडियो क्लिप तैयार किया गया है। जिसे अब वायरल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल ऑडियो जिसमें लेनदेन की बात की जा रही है। ये ऑडियो और प्रकाशित खबर पूरी तरह से पैसे लेकर छवि धूमिल करने के इरादे से बनाई गई है। अग्रवाल ने कहा कि ऑडियो ऐसे समय पर वायरल किया गया है। जब सभापति चुनाव में हुए घटनाक्रम की जांच के लिए भाजपा संगठन द्वारा बनाई गई जांच समिति जिले के प्रवास पर है।

संबंधित पत्रकार कोरबा में भाजपा के बीच में तनाव की स्थिति निर्मित करना चाहते हैं। जिससे भाजपा में गुटबाजी हावी हो| मेयर इन काउंसिल के सदस्य हितानंद अग्रवाल का कहना है कि कोरबा में कुछ लोग हैं, जो 2019 में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से ही ठानकर बैठे हैं कि हितानंद अग्रवाल की छवि धूमिल करके रहेंगे। इसके लिए उन्होंने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है। 


पत्रकार को वकील के माध्यम से नोटिस भेजा जायेगा
वायरल ऑडियो क्लिप देखने के बाद मेरे द्वारा बालको थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें मेरी आवाज का गलत उपयोग किया गया है। मेरी आवाज को कांट-छांट कर जनता के सामने परोसा गया है। मैं उन लोगों के खिलाफ नोटिस भेजूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed