Korba: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत, सरकारी स्कूल में था चपरासी
इस घटना के बाद वहां के चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विस्तार
बिलासपुर अम्बिकापुर NH 130 मार्ग पाली के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई वहीं इसकी सूचना तत्काल पाली पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। वहीं घटना से बात तेज रफ्तार कर का चालक मौके से फरार हो गया।
डुग्गुपथना निवासी 39 वर्षीय जसपाल सिंह श्याम रंगोले प्राथमिक शाला स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ है जो शनिवार की सुबह 7:30 बजे स्कूल के निकला जहां एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर वापस लौट रहा था इस दौरान पाली के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अपनी चपेट में ले लिया जहां बाइक सवार की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां के चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।