फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Heavy vehicles filled with ashes running as Yamdoot two accidents in 24 hours in Korba

Korba: यमदूत बनकर दौड़ रहे राखड़ से भरे भारी वाहन, 24 घंटे में दो हादसे, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

Fri, 29 Dec 2023 01:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Dec 2023 01:08 PM IST
सार

उर्जाधानी के नाम से मशहूर कोरबा जिले को अगर हादसों की नगरी कहा जाए तो कोई अंतिस्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि यहां रोजाना हादसे होते हैं और रोजना ही जनधन की हानी होती है। 

विज्ञापन
Heavy vehicles filled with ashes running as Yamdoot two accidents in 24 hours in Korba
घटना के बाद लोगों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में राखड़ के परिवहन में लगे भारी वाहनों के कारण जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। रिस्दी बरबसपुर बायपास मार्ग पर नकटीखार गांव के पास राखड़ से भरे लोड ट्रक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित लेागों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि भारी वाहन नियमों को ताक पर रखकर राख का अवैध परिवहन कर रहे हैं जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ गई है।

विज्ञापन

 

उर्जाधानी के नाम से मशहूर कोरबा जिले को अगर हादसों की नगरी कहा जाए तो कोई अंतिस्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि यहां रोजाना हादसे होते हैं और रोजना ही जनधन की हानी होती है। एक बार फिर से यहां बड़ा हादसा हो गया जिससे एक युवक जिंदगी और मौत की जंग अस्पताल में लड़ रहा है। बाइक सवार राजेश कुमार उरगा से कोरबा आने के दौरान रिस्दी बरबसपुर मार्ग पर ग्राम नकटीखार के पास राखड़ से लोड ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक का सिर फट गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन

 

राखड़ से लोड भारी वाहन कोरबा जिले के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। राख के कारण जहां प्रदूषण का दायरा बढ़ रहा है वहीं हादसों की संख्या भी लगातर बढ़ रही है। लोगों द्वारा चक्काजाम किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास में जुटी रही लेकिन लोग प्रशासन के सक्षम अधिकारी के मौके पर आने की मांग पर अड़े रहे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधीयों का आरोप है,कि राख से लोड भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं जिससे लोगों की जान हमेशा खतरे में रहती है। लिहाजा रात को दस बजे से सुबह छह बजे राख से लोड गाड़ियों का परिवहन किया जाए और सड़क पर जगह- जगह स्पीड ब्रेकर मनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed