फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Head on collision between pickup and truck one killed four injured in the accident in Korba

Korba: पिकअप और ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, चार हुए घायल

Sat, 14 Dec 2024 02:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 02:57 PM IST
सार

कोरबा के बांगो थानांतर्गत बिलासपुर-अंबिकापुर राजमार्ग पर तारा घाटी के पास पिकअप वाहन और डीजल टैंकर के मध्य जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे के दौरान पिकअप सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Head on collision between pickup and truck one killed four injured in the accident in Korba
पिकअप और ट्रक में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के बांगो थानांतर्गत बिलासपुर-अंबिकापुर राजमार्ग पर तारा घाटी के पास पिकअप वाहन और डीजल टैंकर के मध्य जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे के दौरान पिकअप सवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इसी वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में टैंकर चालक को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक के मौत के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक पर डीजल था और चालक और परिचालक दोनों सवार थे वही पिकअप वहां पर चार लोग सवार थे।वही पिकअप पर चार लोग सवार थे।

विज्ञापन


पिकअप वाहन और डीजल टैंकर में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें सवार चार व्यक्तियों को गंभीर चोट आई।पिकअप वाहन चालक विमलेश चौधरी पिता दिनेश चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी बक्सर जिला बिहार थाना धनसुई की स्टीयरिंग व्हील फंसने के कारण मौके पर ही मौत हो गई जिसे 112 की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर बाहर निकला गया टीम द्वारा मौके पर मौजूद संजीवनी 108 एवं हाईवे एंबुलेंस 1033 की मदद से बेहतर उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया।  संबंधित चौकी प्रभारी मोरगा को दिया गया जो अपने दल-बल सहित मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


पिकअप लोड थे चप्पल और जूते
मृतक विमलेश कुमार चौधरी अपने तीन अन्य साथी के साथ सासाराम बिहार से महाराष्ट्र जा रहे थे जूता चप्पल बेचने इस घटना में घायल पारस चौहान कमलेश चौधरी,अखलेश चौहान, सुग्रीव कुमार घायल है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed