फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Hariyar Dharti organization distributed blankets to the poor in Korba

Korba: हरियर धरती संगठन ने गरीबों को बांटे कंबल, वनांचल में कंबल पाकर जरूरतमंदों के खिले चेहरे

Mon, 25 Dec 2023 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 Dec 2023 05:32 PM IST
सार

गांव में टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, पहले तो ग्रामीणों को लगा कि कोई नेता या मंत्री है, लेकिन जब जरूरतमंद लोगों को सामान बांटा उसके बाद सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। 

विज्ञापन
Hariyar Dharti organization distributed blankets to the poor in Korba
हरियर धरती संगठन ने गरीबों को बांटे कंबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में अनेकों सामाजिक संगठन ऐसे हैं जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे हैं कोरबा जिले में भी ऐसा ही एक संगठन धरती को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से कम कर रहा है।  इसलिए संगठन का नाम भी हरियर धरती रखा गया है। संगठन के द्वारा समय-समय पर कोरबा जिले के अनेक स्थानों पर पौधरोपण किया जाता है और समय-समय पर जरूरतमंदों को जरूरत के अनुरूप सहायता की जाती है। 

विज्ञापन


बीहड़ इलाके में बंटे कंबल
कोरबा में जिस तरह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है उससे जिले के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या पैदा हो गई है। गर्म कपड़ों के अभाव में उन्हें ठिठुरना पड़ रहा है ऐसे समय में उनकी मदद के लिए हरियर धरती नामक सामाजिक संगठन सामने आया है, जिसके द्वारा जिले से 50 किमी दूर सतरेंगा में रहने वाले अभावग्रस्त लोगों के बीच 300 कंबल और डेढ़ सौ मच्छरदानी का वितरण किया गया। 

विज्ञापन

 

गांव में टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, पहले तो ग्रामीणों को लगा कि कोई नेता या मंत्री है, लेकिन जब जरूरतमंद लोगों को सामान बांटा उसके बाद सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुई थी संगठन की शुरुआत

वर्ष 2015 में कोरबा जिले के रेलवे स्टेशन में पदस्थ एआरएम  अवधेश त्रिवेदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह पहल शुरू की थी। इस संगठन का नाम उनके द्वारा ही हरियर धरती रखा गया था तब से लेकर आज तक यह संगठन जगह-जगह पौधे लगाने का कार्य करता है। इस सामाजिक संगठन में वर्तमान में 15 सक्रिय सदस्य है जो सामाजिक कार्य में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed