फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   GST team raided two establishments including rice warehouse in Korba

Korba: जीएसटी टीम ने चावल गोदाम समेत दो प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

Tue, 22 Oct 2024 09:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Oct 2024 09:45 PM IST
सार

टीम ने तमाम दस्तावेज खंगाले और व्यापारियों से पूछताछ की गई। इस घटना के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
GST team raided two establishments including rice warehouse in Korba
छापेमारी के दौरान बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली से ठीक पहले जीएसटी विभाग एक्शन मोड पर आ गया है। मंगलवार को विभाग की दो टीमों ने कोरबा के कोसाबाड़ी मार्ग और आरएसएस नगर स्थित दो प्रतिष्ठान में छापा मारा। यह दोनों दुकानें काफी समय से संचालित हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कर अपवंचन के संबंध में शिकायत मिलने पर जीएसटी की टीम के द्वारा एक्शन लिया गया। सरकार ने गुड्स एंड सर्विस को लेकर टैक्स की व्यवस्था पिछले वर्षों में लागू की है और इसके अंतर्गत कई प्रकार के स्लैब निर्धारित किए हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दुकान संचालक महावीर अग्रवाल और उसके पुत्र सुमित अग्रवाल दोनों की अलग-अलग फॉर्म के नाम पर दुकान संचालित है, जहां जीएसटी की टीम ने पहुंच कर छापा मारा। टीम ने पहुंचते ही पहले दुकान संचालक और कर्मचारियों के मोबाइल को जब्त किया, उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई। तमाम दस्तावेज खंगाले गए और उनसे पूछताछ की गई। जहां इस घटना के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि निहारिका स्थित प्रतिष्ठान पर पान मसाला का दुकान है जो शहर का काफी पुरानी और प्रतिष्ठित दुकान है। काफी लंबे समय से दुकान संचालित होती आ रही है। वहीं आरएसएस नगर मुख्य मार्ग पर ट्रेडर्स की दुकान है, जहां थोक चावल के अलावा, बिस्कुट, नमकीन और चावल की विभिन्न कंपनियों की वैरायटी बेची जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed