फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   groom who was getting married as an assistant manager was beaten severely in Korba

Korba: असिस्टेंट मैनेजर बन विवाह कर रहे दूल्हे की जमकर पिटाई, पहनाई गई जूते की माला, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Tue, 23 Apr 2024 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Apr 2024 08:14 PM IST
सार

कन्या पक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर गुजरात से आई जानकारी ने उन्हें परेशान कर दिया कि दूल्हा दादुलाल असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में बेटर है और उसका अनुचित संबंध वहां किसी लड़की से भी है।

विज्ञापन
groom who was getting married as an assistant manager was beaten severely in Korba
दूल्हे की जमकर पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वैवाहिक समारोह के दौरान दूल्हे की पोलपट्टी खुलने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में उसे जूते की माला भी पहनाई गई। मारपीट करने वालों का आरोप है कि खुद को होटल का असिस्टेंट मैनेजर बताकर यह व्यक्ति कोरबा में विवाह कर रहा था। गुजरात से उसकी एक महिला मित्र ने फोटो और कई चीज भेज कर इसका खुलासा किया। 

विज्ञापन

 

कोरबा निवासी अशोक केवट के तीन पुत्र और एक पुत्री है। उसके द्वारा अपनी पुत्री का विवाह दादूराम नामक व्यक्ति से करना तय किया था। दादूराम ने खुद के बारे में जानकारी दी थी कि वह गुजरात के वडोदरा में सयाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर है। पूरी सच्चाई जाने बिना कन्या पक्ष ने सभी तैयारी कर ली थी और विवाह संपन्न कराया जा रहा था। इस दरमियान कन्या पक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर गुजरात से आई जानकारी ने उन्हें परेशान कर दिया कि दूल्हा दादुलाल असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में बेटर है और उसका अनुचित संबंध वहां किसी लड़की से भी है।

विज्ञापन

 

बस इतना पता चलने के बाद महिलाओं सहित आसपास के लोगों ने दादू लाल से जमकर मारपीट की। किसी तरह जानकारी होने पर पुलिस यहां पहुंची और मारपीट के शिकार व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया। इसे लेकर भी लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई। दादुलाल से जब इस बारे में बातचीत हुई तो उसने बताया कि प्रेम संबंध वाली बात गलत है। उसे फसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही है। घटनाक्रम के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा दादू लाल को जूते की माला भी पहनाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे के साथ मारपीट का यह अलग तरह का मामला है जिसकी चर्चा इलाके में हो रही है। जानकारों का कहना है कि वास्तविक जानकारी छुपा कर विवाह करने की स्थिति में पुलिस दादू लाल ऊपर अपराध दर्ज कर सकते हैं जबकि सामूहिक रूप से उसके साथ हुई पिटाई को लेकर भी संबंधित लोगों पर करवाई की जा सकती है। इस मामले के वीडियो फुटेज पुलिस पार्टी के द्वारा भी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed