{"_id":"68ff1c3d5b25a0ad14025e56","slug":"goods-train-engine-returning-from-balco-plant-pelted-with-stones-driver-injured-on-head-in-korba-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: बालको प्लांट से लौट रही मालगाड़ी के इंजन पर पथराव, चालक के सिर पर आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: बालको प्लांट से लौट रही मालगाड़ी के इंजन पर पथराव, चालक के सिर पर आई चोट
Mon, 27 Oct 2025 01:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:04 PM IST
सार
कोरबा में बालको रेलवे लाइन पर रविवार की देर रात मालगाड़ी के इंजन पर डेंगूरनाला पुल से सीएसईबी चौक के बीच कुछ लोगों ने पथराव किया। घटना के समय मालगाड़ी बालको प्लांट से वापस स्टेशन लौट रही थी।
विज्ञापन
मालगाड़ी के इंजन पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में बालको रेलवे लाइन पर रविवार की देर रात मालगाड़ी के इंजन पर डेंगूरनाला पुल से सीएसईबी चौक के बीच कुछ लोगों ने पथराव किया। घटना के समय मालगाड़ी बालको प्लांट से वापस स्टेशन लौट रही थी। पथराव के कारण धमाके के आवाज के साथ इंजन की खिड़की का कांच टूटकर अंदर लोको पायलट के सिर पर लगा।
विज्ञापन
खिड़की का ग्लास लगे होने की वजह से लोको पायलट बाल-बाल गया, नहीं तो पत्थर सीधे लगता और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मालगाड़ी के स्टेशन पहुंचने के बाद लोको पायलट ओपी आदिले और सहायक लोको पायलट सुनील कुमार ने स्टेशन मास्टर को घटना की लिखित सूचना दी। घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ माना जा रहा है। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी मामला प्रकाश में आने के बाद रेलवे के साइड इंचार्ज को बालको थाना पुलिस से शिकायत करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
लोको पायलट बालको रूट पर जाने से करने लगे मना
स्टेशन से बालको प्लांट जाने वाले रेलवे ट्रैक पर अक्सर डेंगूरनाला के आसपास मालगाड़ी की हाउसवाइफ खींचकर कोयला चोर उसे रोक देते हैं। इसके बाद वैगन पर चढ़कर कोयला गिराते हैं। वहीं अब इंजन पर पथराव के बाद लोको पायलट और सहायक लोको पायलट उसे रूट पर जाने से घबराने लगे हैं। रविवार को रात हुई घटना के बाद प्लांट के लिए कोयला लेकर जाने तैयार मालगाड़ियों के लोको पायलट व सहायक लोको पायलटों ने साफ तौर पर मना कर दिया। जिससे रेलवे के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी घटना सामने आ चुकी है रेलवे प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेकर ऐसे सामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने की जरूरत है नहीं तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।