{"_id":"68a41860e192d35c640cc41c","slug":"girlfriend-murdered-by-strangulation-got-a-report-written-stating-death-due-to-snake-bite-in-korba-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या, सर्पदंश से मौत बता लिखवाई थी रिपोर्ट, इस बात के लिए उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या, सर्पदंश से मौत बता लिखवाई थी रिपोर्ट, इस बात के लिए उतारा मौत के घाट
Tue, 19 Aug 2025 12:38 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:38 PM IST
सार
कोरबा में महिला का गला दबाकर उसके ही प्रेमी ने हत्या की थी। घटना के बाद सर्पदंश से मौत बताकर रिपोर्ट लिखाई थी। एफएसएल रिपोर्ट में खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में महिला का गला दबाकर उसके ही प्रेमी ने हत्या की थी। घटना के बाद सर्पदंश से मौत बताकर रिपोर्ट लिखाई थी। एफएसएल रिपोर्ट में खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बालकोनगर थाना अंतर्गत चेकपोस्ट के नेपालीपारा में करीब एक माह पहले हुई थी, जहां निवासरत शांति चौहान 32 वर्षीय की मौत हो गई थी। सर्पदंश से मौत बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटनास्थल और शव निरीक्षण पर मामला संदिग्ध नजर आया। पीएम कराने पर रिपोर्ट में स्पष्ट कारण नहीं बताया। बिसरा प्रिजर्व कर एफएसएल रिपोर्ट के बाद राय देने की बात कही गई।
विज्ञापन
मृतका के ब्लड सैंपल को एफएसएल बिलासपुर भेजा। वहां रिपोर्ट में रासायनिक विष नहीं पाया गया। इसके बाद डॉक्टर ने अपने ओपिनियन में बताया कि मृतका की मौत गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई है। उसके शरीर में मिली चोट उसकी मौत से पहले का है। इस तरह मामला हत्या का निकला। पुलिस ने जांच कि तो पता चला कि शांति चौहान अपने प्रेमी सौरभ यादव (32) मूलतः निवासी ग्राम खैरुददीनपुर, थाना पवई, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम कोसाबाड़ी (कोरबा) के साथ रह रही थी। घटना की रात सौरभ महिला के साथ था, जो सुबह उसके मृत अवस्था में मिलने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर संदेही सौरभको हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन