फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   girlfriend killed her boyfriend after calling him from Saudi Arabia In Korba

सऊदी अरब से बुलाकर प्रेमी की हत्या: दूसरे आशिक संग मिलकर 17 टुकड़ों में काटा, खाते से ट्रांसफर किए तीन लाख

Fri, 12 Jul 2024 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jul 2024 07:24 PM IST
सार

कोरबा जिले में टुकड़ों में मिली युवक की लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी रजा खान के साथ मिलकर पहले प्रेमी मो. वसीम अंसारी को मौत के घाट उतारा था, फिर लाश को 17 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया था।  

विज्ञापन
girlfriend killed her boyfriend after calling him from Saudi Arabia In Korba
प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे आशिक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में टुकड़ों में मिली युवक की लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी रजा खान के साथ मिलकर पहले प्रेमी मो. वसीम अंसारी को मौत के घाट उतारा था, फिर लाश को 17 टुकड़ों में काटकर स्कूली बैग और बोरे में भरकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हुए परिचय और लगभग तीन साल तक चैटिंग के बाद रांची निवासी मोहम्मद वसीम अंसारी की किस्मत में मौत आई, वह भी बेहद खतरनाक अंदाज में। उसके सर को अलग करने के साथ शरीर के 17 टुकड़े कर दिए गए। 48 घंटे की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इस मामले में चेतमा गांव के निवासी राजा खान और एक किशोरी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले पाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर इलाके में दो बोरी में युवक के शरीर के टुकड़े गोपालपुर स्थित डैम में स्कूली बैग और बोरे में मिले थे। कुछ हिस्से बांध में पाए गए। सिर गायब था। मामला गंभीर था इसलिए कई टीमों को जांच में लगाया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि 20 वर्षीय राजा खान और उसके  रिलेशन में शामिल एक किशोरी के द्वारा वसीम खान की हत्या कर शव फेंका गया।


एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा से बरामद किया है। मृतक मोहम्मद वसीम अंसारी झारखंड रांची के रहने वाला था और पाली क्षेत्र के चैतमा निवासी किशोरी से सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी मृतक वसीम अंसारी ढाई साल पहले सऊदी अरब किसी निजी कंपनी में काम करने गया हुआ था। वापस लौटने पर पहले वह झारखंड पहुंचा फिर रांची। 

रांची से बिलासपुर पहुंचा जहां किशोरी उसे बोलेरो वाहन में लेने आई थी। आरोपी युवती वसीम को अपने घर चैतमा लेकर गई जहां प्रेमी राजा खान के साथ मिलकर वसीम को मौत के घाट उतार कर शव को 17 टुकड़ों में काटा। अलग-अलग टुकड़ों में डैम में फेंका। हत्या के बाद आरोपियों ने फोन पे के माध्यम से तीन लाख रूपये ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed