फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Girlfriend commits suicide in lover house in Korba

Korba: प्रेमी के घर मिला प्रेमिका का शव, पांच साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 07 Jan 2024 01:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Jan 2024 01:52 PM IST
सार

पोखरीपारा में प्रेमी निखिल यादव के घर पर युवती द्वारा फांसी लगाने का पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे  मृत घोषित कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Girlfriend commits suicide in lover house in Korba
नेहा और निखिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कुंज नगर की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है जहां कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोरबा कोतवाली के तहत सीतामढ़ी के कुंज नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबित पोखरीपारा इमलीडुग्गु में प्रेमी के घर पर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मामला खुदकुशी का नहीं बल्कि हत्या का है और इसकी जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन

 

नरेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री नेहा यादव की संदिग्ध मौत का मामला काफी गरमाया हुआ है। जानकारी के अनुसार पोखरीपारा में प्रेमी निखिल यादव के घर पर युवती द्वारा फांसी लगाने का पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे  मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले की जानकारी नेहा के परिजनों को हुई। 

विज्ञापन

 

नेहा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का सीतामणी निवासी निखिल के साथ अफेयर चल रहा था, दोनों के शादी की भी बात चल रही थी लेकिन दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया और दोनों के बीच ब्रेकप हो गया, बाल ही में दोनों के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का कहना था कि युवक किसी दूसरी लड़ाकी से प्यार करने लगा। वहीं प्रेमी को भी यहीं आशंका थी की युवती का किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर है। बस इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर उसकी मौत की खबर आयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है। नेहा की मौत से परिवार में दुख का वातावरण है। नरेश यादव इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है उनका सीधा आरोप है कि निखिल के घर पर उसकी हत्या की गई और मामले को दूसरा रंग देने का प्रयास किया गया। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed