फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   girl is missing from Korba for five days

दुर्गा विसर्जन से नहीं लौटी घर: कोरबा में पांच दिनों से लापता है युवती, युवक पर भगा ले जाने का आरोप

Thu, 17 Oct 2024 09:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 09:23 PM IST
सार

कोरबा में एक युवती पांच दिनों से लापता है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। युवक पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। मानिकपुर चौकी से शिकायत की गई है।

विज्ञापन
girl is missing from Korba for five days
पांच दिनों से युवती लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कृष्णानगर में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती लापता हो गई है। परिजनों ने पास में ही रहने वाले एक युवक पर उसको भगा ले जाने का आरोप लगाया है। 13 अक्तूबर से दोनों लापता हैं। जिनके संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने बताया कि दोनों को करीब दो महीने पहले समझाया गया था कि वे मिले जुले नहीं, लेकिन वे नहीं माने। परिजनों ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


युवती का नाम संजना चौहान है। कोरबा के कृष्णा नगर में रहने वाली संजना पिछले पांच दिनों से लापता है, लेकिन उसक कुछ पता नहीं चल पाया है। संजना की सलामती को लेकर परिजन काफी परेशान है। युवती के भाई ने पास में ही रहने वाले अजय साहू नामक युवक को उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवती के भाई देवेंद्र चौहान ने बताया कि 13 अक्तूबर से दोनों लापता हैं। उसे पूरा यकीन है कि अजय ने ही उसकी बहन को भगाकर अपने साथ ले गया है क्योंकि दो महीने पहले उसने अपनी बहन से मिलने जुलने से मना किया था। दोनों की तलाश में वो रायपुर से लेकर कोरबा के कई संभावित ठिकानों में तलाश कर चुका है। लेकिन सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के भाई ने बताया कि घटना दिनांक को कॉलोनी में हो रहे दुर्गा विसर्जन करने जाने के नाम से निकली हुई थी। जहां देर शाम हो जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी तब इसकी खोज भी शुरू की गई रात हो जाने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला। जहां सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई।

वही उसकी बहन की लापता होने की सूचना के बाद जिस युवक के साथ  जाने की संभावना जताई जा रही है उसके घर भी गए हुए थे जहां युवक भी घर पर नहीं है इन बातों से संभावना जताई जा रही है कि दोनों एक साथ है जहां उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका है।


संजना चौहान दो भाई और एक बहनों में सबसे छोटी और घर की लाडली है जो दसवीं के पढ़ाई कर रही है। उसके घर से चले जाने के बाद परिजन काफी परेशान है जहां आस-पास कुछ करने के बाद रिश्तेदारों से संपर्क किया गया लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है। युवक और युवती दोनों मोबाइल लेकर नहीं गए हैं इससे ढूंढने में और भी परेशानी हो रही है। युवती के भाई ने मानिकपुर चौकी में बहन की गुमशुदगी कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुम इंसान का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed