फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Girl Harassment on the pretext of marriage in Korba

Korba: इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 08:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 08:01 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस्ट्राग्राम में दोस्ती हुई और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर बाहर मिलने बुलाया दोनों घूमने गए। घूमने के बाद गृह ग्राम छोड़ने जाते समय नशीला पदार्थ पीलाकर जंगल में दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Girl Harassment on the pretext of marriage in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई बात शादी तक जा पहुंची, उसके बाद झांसे में लेकर युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

विज्ञापन

 

इंटरनेट युग में सामने आकर आंखें चार करने की आवश्यकता नहीं पड़ती, अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हाय- हेलो कर ही रिश्ते की शुरुआत होने लगी है। ये हाय-हेलो आज कई जिंदगियां बर्बाद कर रहा है। इसी का ताजा उदाहरण है की शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण जैसे कृत्य अंजाम दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस्ट्राग्राम में दोस्ती हुई और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर बाहर मिलने बुलाया दोनों घूमने गए। घूमने के बाद गृह ग्राम छोड़ने जाते समय नशीला पदार्थ पीलाकर जंगल में दुष्कर्म किया। जब युवती होश में आई और इसका विरोध किया तो युवक ने शादी करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब पीड़िता ने विवाह करने के लिए आरोपी को बोला तो पहले विवाह करने से इंकार किया फिर पीड़िता द्वारा आरोपी के घर जाकर दबाव बनाया। तो आरोपी एक महीने के अंदर विवाह करने की बात किया और बाद में मुकर गया। उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed