फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Gas tanker hit on Bilaspur Pali main road

जानलेवा रफ्तार: बिलासपुर पाली मुख्य मार्ग पर गैस टैंकर ने मारी टक्कर, ऑटो पलटने से चार घायल; देखें वीडियो

Wed, 02 Apr 2025 09:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 09:18 PM IST
सार

नेशनल हाइवे बिलासपुर पाली मुख्य मार्ग पर एक हादसा हो गया। जहां गैस टैंकर ने मालवाहक को टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर मालवाहक पलटने से हादसा हो गया। मालवाहक में सवार चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Gas tanker hit on Bilaspur Pali main road
हादसे का वीडियो आया सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघोरा थाना के चैतमा चौकी अंतर्गत एनएच यानी नेशनल हाइवे बिलासपुर पाली मुख्य मार्ग पर एक जबरजस्त सड़क हादसा हो गया। जहां चार लोग घायल हो गए। घायलों को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार जारी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एचपी का 18 चक्का गैस टैंकर तेज रफ्तार वाहन बिलापुर की तरफ जा रहा था। वहीं मालवाहक ऑटो भी तिराहे से कट कर बिलासपुर की तरफ जा रही थी। जहां दोनों एक ही दिशा में थे और सामने मालवाहा काटा था। वहीं पीछे में भारी वाहन था। रफ्तार तेज होने के कारण सीधे माल वाहक ऑटो से जा टकराया। जहां माल भाग ऑटो ठोकर खाने के बाद सड़क किनारे नियंत्रित होकर पलट दिया। बताया जा रहा है कि माल वाहक ऑटो में चालक समेत पांच लोग सवार थे। जहां चार लोगों को चोंट आई हैं। वहीं चालक को मामूली चोटे लगी है।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद देखते ही देखते एनएच रोड पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया। जहां सभी का उपचार जारी है। बताया जा रहा है मालवाहक में सवार लोग एक ही परिवार के रहने वाले हैं, जो पाली स्थित मतीन दाई मेला में सामान बेचने जा रहे थे। जहां मेला में जाने से पहले यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी मामला चैतमा चौकी इलाके का बताया जा रहा है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनाक्रम की जानकारी लेकर आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।


कोरबा ही नहीं कई जिलों में मालवाहक ऑटो में लोगों को लाने ले जाने का काम किया जाता है। जहां कई बार मालवाहक ऑटो हादसे का शिकार हो चुके हैं। कई लोगों की जान तक जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। संबंधित थाना चौकी और यातायात के द्वारा लगातार ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद भी चालक और वाहन मालिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed