फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   fierce fire broke out in nursery of Forest Department

Korba: वन विभाग के नर्सरी में लगी भीषण आग, बड़ी संख्या में जले पेड़ पौधे, लगातार सामने आ रही हैं आगजनी की घटनाएं

Tue, 14 Mar 2023 10:58 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Mar 2023 10:58 AM IST
सार

आग में पेड़ पौधे जल गए। दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग को काबू करने में जुटी है।  
 

विज्ञापन
fierce fire broke out in nursery of Forest Department
वन विभाग के नर्सरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तापमान में वृद्धी होने के साथ ही कोरबा शहर में आग लगने की घटनाएं एकाएक बढ़ गई हैं। शहर में रोजाना कहीं न कहीं आग लग रही है। जिससे नुकसान भी हो रहे है। सीविल लाईन थानाक्षेत्र में परिवहन विभाग के सामने वन विभाग की नर्सरी में आग लगने की घटना से अफरा- तरफी की स्थिती निर्मित हो गई। आग की लपटों ने पूरी नर्सरी को घेर लिया और देखते ही देखते नर्सरी में मौजूद पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। डायल 112 और दमकल विभाग की सहायता से जैसे- तैसे आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


कोरबा शहर में आगजनी की घटनाओं को रोकना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती भरा काम साबित हो रहा है। तापमान में वृद्धी होने के साथ ही जंगल और नर्सरी में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ सोमवार को भी हुआ जब परिवहन विभाग के कार्यालय के सामने मौजूद वन विभाग की नर्सरी में आग लग गई। आग की छोटी से चिंगारी ने विकराल रुप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी नर्सरी आग की चपेट में आ गई। 

विज्ञापन

 

आग की लपटों से पेड़ पौधे जल गए। आग जैसे ही सड़क किनारे पहुंची वैसे ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को काबू में पाने के प्रयास में जुट गई और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इस घटना में काफी मात्रा में पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed