फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Fierce fighting took place between two parties one party sat in police station demanding action in Korba

Korba: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, कार्रवाई को लेकर थाने में बैठा एक पक्ष, घटना के बाद आरोपी फरार

Tue, 25 Jun 2024 01:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Jun 2024 01:46 PM IST
सार

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा अटल आवास में रात में बवाल मच गया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला और पुरुष दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। इस मारपीट की घटना में घरों में भी जमकर तोड़फोड़ हुई है।

विज्ञापन
Fierce fighting took place between two parties one party sat in police station demanding action in Korba
कार्रवाई को लेकर थाने में बैठा एक पक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा अटल आवास में रात में बवाल मच गया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला और पुरुष दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। इस मारपीट की घटना में घरों में भी जमकर तोड़फोड़ हुई है। जहां एक पक्ष कार्रवाई को लेकर सिविल लाइन थाना परिसर में रात भर परिवार सहित बैठा हुआ है और जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वहां से नहीं हटने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

 

घायल सत्यम भारद्वाज ने बताया की रात में 9 बजे घर पर सो रहा था अचानक कुछ लोग आए और मारपीट करने लगे।विवाद का कारण था राजा ठाकुर का राशन दुकान है और उसके दुकान से पहले राशन लेते थे जहा से लेना बंद कर दिए थे एक ही रास्ता होने के कारण वो बार बार पैसा बकाया को लेकर विवाद करता था इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और राजा ठाकुर और उसके अन्य साथी घर पर घुसकर मारपीट और तोडफोड़ किया गया गया यही नही घर के महिलाओं और पड़ोसियों के साथ भी मारपीट की गई।जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य जगहों पर चोंटे आयी है घर के महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई।

विज्ञापन

 

 

मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए जब वो इसकी शिकायत करने थाना आ रहे थे इस दौरान फिर से उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट की घटना के बाद घायल और आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी और कार्यवाही को लेकर सिविल लाइन थाना पहुचे जहाँ आरोपी की गिरफ्तारी और कार्यवाही को लेकर सिविल थाना परिसर के मंदिर के बाहर धरने पर बैठे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना को लेकर पुलिस गम्भीर नही है अब तक आरोपी पकड़ में नही आया है वही पुलिस अब तक घटना स्थल नही पहुची है। अब पीड़ित परिवार घटना के बाद से रात भर सिविल लाइन थाना परिसर में बैठे हुए हैं और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वह वहीं बैठे रहने का फैसला किए हैं। इस घटना में घर में रखें सारा सामान बिखरा पूरा हुआ है वही तोड़फोड़ भी की गई है जहां उसकी काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed