{"_id":"6866bcf076a18a5565036d22","slug":"farmer-got-trapped-in-hasdeo-river-due-to-strong-current-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हसदेव नदी में फंसा किसान: तेज बहाव में 45 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा, मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसदेव नदी में फंसा किसान: तेज बहाव में 45 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा, मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम
Thu, 03 Jul 2025 10:55 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:55 PM IST
सार
कोरबा के भिलाई खुर्द में हसदेव नदी के तेज बहाव में फंसे किसान ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन
हरदेव नदी में फंसा किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना उरगा के ग्राम बरबासपुर क्षेत्र अंतर्गत भिलाई खुर्द वार्ड नंबर 10 से लगी हसदेव नदी में गुरुवार देर शाम 6 बजे 51 वर्षीय किसान दुर्गा सिंह फंस गए। दुर्गा अपनी बाड़ी में फसल देखने गए थे, तभी अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। जान बचाने के लिए वे लगभग 45 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गए, जबकि अन्य किसान मौके से भाग निकले और ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद उमेंद्र पटेल अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और 112 नंबर तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुटी हुई है, और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन