फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   farmer consumed pesticide after not receiving a token for paddy procurement

अन्नदाता पर सिस्टम की मार: धान का टोकन न मिलने पर किसान ने पिया कीटनाशक, सांसद पहुंची अस्पताल; जाना हाल

Mon, 12 Jan 2026 03:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Jan 2026 03:29 PM IST
सार

कोरबा जिले में धान खरीदी के लिए टोकन न मिलने की वजह से एक आदिवासी किसान ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना किसानों की बढ़ती परेशानी और सिस्टम की खामियों को उजागर करती है।

विज्ञापन
farmer consumed pesticide after not receiving a token for paddy procurement
अस्पताल में भर्ती किसान से मिल पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धान बिक्री के लिए टोकन न मिलने की समस्या से जूझ रहे 40 वर्षीय किसान सुमेर सिंह गोड़ ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


किसान ने तीन एकड़ 75 डिसमिल जमीन पर 68 क्विंटल से अधिक धान उगाई थी, लेकिन टोकन प्राप्त करने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। फोन न होने के कारण उनकी समस्या और बढ़ गई थी।
विज्ञापन


कोरबी निवासी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सुमेर सिंह गोड़ को टोकन कटवाने के लिए कई दुकानों, पटवारी और तहसीलदार के पास चक्कर लगाने पड़े। पीए को आवेदन देने के बावजूद उन्हें मदद नहीं मिली। डेढ़ महीने तक समाधान न होने पर जनदर्शन में शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की पत्नी मुकुंद बाई ने बताया कि देर रात करीब एक बजे उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया। पड़ोसियों की मदद से उन्हें हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

सांसद ने सरकार पर साधा निशाना
घटना की जानकारी मिलते ही सांसद ज्योत्सना महंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने इसे बेहद दुखद बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में किसानों को ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि उनके दौरे के दौरान भी कई किसानों के टोकन न कटने और रकबा न मिलने जैसी समस्याएं सामने आईं।


सांसद महंत ने कहा, "जहां आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, वहां आदिवासी किसान जहर खाने को मजबूर हो रहा है। गरीब आदमी जहर खाने को मजबूर है, और जब हमारे अन्नदाता खतरे में हैं, तो हम सुरक्षित नहीं हैं।" उन्होंने भाजपा सरकार के दावों को कागजी और धरातलीय रूप से विफल बताते हुए शासन को पूरी तरह फेल बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed