फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Elephants created havoc in village at midnight vandalized seven houses in Korba

Korba: आधी रात हाथियों ने गांव में मचाया उत्पात, सात घरों में की तोड़फोड़, फसलों को भी किया बर्बाद

Mon, 05 Aug 2024 01:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 05 Aug 2024 01:13 PM IST
सार

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में दो दंतैल हाथी का आतंक देखने को मिला। आधी रात गांव में घुसकर उत्पात मचाने लगे। इस घटना के बाद गांव में हड़कप मच गया।

विज्ञापन
Elephants created havoc in village at midnight vandalized seven houses in Korba
हाथियों ने घरों में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में दो दंतैल हाथी का आतंक देखने को मिला। आधी रात गांव में घुसकर उत्पात मचाने लगे। इस घटना के बाद गांव में हड़कप मच गया। बीती रात पसान के समीप एक गांव में दो हाथी घुस गए और आतंक मचाने लगे जहां इस घटना के बाद गांव में हड़कम मच गया और कई ग्रामीण घर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाये।

विज्ञापन


दोनों दंतैल हाथी ने एक के बाद एक साथ घरों को नुकसान पहुंचा। घर पर रख कई लोगों के अनाज को भी खा गया। ग्रामीण हाथी की चिंघाड़ सुनकर एक दूसरे के घर पर छुपे हुए थे। हाथी मकान क्षतिग्रस्त करने के बाद खेतों में पहुंचा जहां काफी फसलों को भी बर्बाद कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ा। वही गांव में आसपास मुनादी कराई गई। ग्रामीणों को जंगल से जाने के लिए रोका गया।दोनों हाथियों ने तोड़फोड़ डाला। कई एकड़ जमीन पर खड़ी फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो झुंड से बिछड़ कर यह दोनों हाथी पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में विचरण कर रहे हैं जिस भय बना हुआ है और रातजग्गा करने को मजबूर है। हाथी प्रभावित होने के कारण लोग खेतों में काम करने जाने से भी डर रहे हैं। वहीं इस मामले में पसान वन वन परिक्षेत्र के रेंजर  रेंजर रामनिवास  को दी गई। उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी गांव से 2 किलोमीटर दूर कोसाबाडी जंगल में विचरण कर रहे हैं जिसके कारण आसपास के ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की माने तो घरों को हाथियों के द्वारा तोड़ा गया है इसका सर्वे किया जा रहा है वहीं फसलों का जो नुकसान हुआ है उसे आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जारी है जहां आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed