फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   elder brother killed younger brother for 10 decimal land In Balod

छत्तीसगढ़ में रिश्तों का खून: बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, बिखरा हर तरफ खून ही खून; जानें वजह

Wed, 19 Mar 2025 10:15 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 10:15 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद में रिश्तों के कत्ल की एक वारदात सामने आई है। जहां एक बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है। हत्या की वजह जमीन विवाद को बताया जा रहा है।

विज्ञापन
elder brother killed younger brother for 10 decimal land In Balod
बड़े भाई ने की छोटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम खप्परवाड़ा से जमीन विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर 10 डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाने की थी। मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। प्रथम दृष्टि या हत्या का मामला सामने आते ही बड़े भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ में उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया है। फिलहाल, पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने किया गिरफ्तार 
थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि मृतक का नाम राजकुमार मानिकपुरी 42 वर्ष है और हत्यारे बड़े भाई का नाम विष्णु मानिकपुरी उम्र 57 वर्ष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर हत्यारे भाई विष्णु राम मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन दोनों के बीच लंबे समय से 10 डिसमिल जमीन के लिए विवाद चल रहा था और विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। अब हत्यारा बड़ा भाई पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


10 डिसमिल जमीन बना हत्या का कारण
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में महज 10 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर हमेशा विवाद होता था और आज विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बड़े भाई विषणु राम मानिकपुरी ने अपने छोटे भाई राजकुमार मानिकपुरी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना स्थल पर खून ही खून दिखा। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सहम गया। क्योंकि दोनों सगे भाई थे। अब अगर उनके बच्चे इस विवाद को नहीं सुलझा पाए उनकी दुश्मनी अनवरत जारी रहेगी। जांच करते हुए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हत्यारे भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed