{"_id":"644cd8e003527b840d09ef6a","slug":"drunk-man-climbs-70-feet-high-power-tower-in-chhattisgarh-korba-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा हत्यारा: नीचे खड़ी थी पुलिस, ऊपर गा रहा था गाना, 'मुझे पीने का शौक नहीं...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा हत्यारा: नीचे खड़ी थी पुलिस, ऊपर गा रहा था गाना, 'मुझे पीने का शौक नहीं...'
Sat, 29 Apr 2023 02:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:14 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय राम भरोसे टावर पर चढ़ा उस वक्त भी वह नशे में था। खेत पर काम करने के दौरान एक ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने अन्य लोगों को सूचना दी। राम भरोसे के परिजन भी पहुंच गए और भीड़ एकत्र हो गई। सबने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उतर ही नहीं रहा था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, तब जाकर वह नीचे आया।
विज्ञापन
बिजली के टावर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक हत्यारा शुक्रवार देर शाम 70 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उन्हें देखकर ऊपर से ही गाना शुरू कर दिया, 'मुझे पीने का शौक नहीं, पीता हूं गम भुलाने को'। यह देखकर पुलिस ने उसे समझाया और नीचे उतरने को कहा, लेकिन आरोपी युवक तैयार ही नहीं हो रहा था। किसी तरह घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा और फिर पकड़कर थाने ले गई। युवक अपने ही पिता की हत्या मामले में सजा काट चुका है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजकम्मा निवासी राम भरोसे मरकाम (35) ने अपने ही पिता इतवार सिंह मरकाम की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे सजा हुई और कुछ समय पहले ही जेल से छूटा था। बताया जा रहा है कि, जेल से बाहर आने के बाद राम भरोसे शराब का आदी हो गया और मानसिक रूप से बीमार रहने लगा। वह शुक्रवार देर शाम गांव में लगे बिजली के टावर पर चढ़ गया और ऊपर से जोर-जोर से गाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने देखा तो उसे नीचे उतरवाने के लिए समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी कोशिश के बाद भी जब राम भरोसे नीचे नहीं उतरा तो ग्रामीणों ने कटघोरा थाने और डायल-112 को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उसे उतरने के लिए कहा तो उसने फिर गाना शुरू कर दिया। कभी वह नीचे-उतरने लगता, कभी फिर ऊपर चढ़ जाता। घंटों तक ऐसा ही चलता रहा। काफी समझाने के बाद रामभरोसे नीचे उतरा। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले अपने पिता की हत्या के मामले में जेल से छूट कर आया है। इसके बाद से दिन रात शराब के नशे में धुत रहता है।