फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Drug addict son kills father police and forensic expert team present at the spot accused absconding in Korba

कोरबा: नशेड़ी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर, आरोपी फरार

Fri, 18 Jul 2025 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Jul 2025 07:29 PM IST
सार

कोरबा में दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय परशराम रोहिदास के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Drug addict son kills father police and forensic expert team present at the spot accused absconding in Korba
नशेड़ी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय परशराम रोहिदास के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र का नाम शंकर 27 वर्षीय रोहिदास बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शंकर रोहिदास ने नशे की हालत में अपने पिता पर डंडे और ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पूरा मामला दीपका महाविद्यालय के पीछे टिक्कू ढाबा के सामने यह घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की इस दौरान पता चला कि पिता पुत्र शराब के नशे में गली गलौज और विवाद होता।रहता था।मृतक की पत्नी और एक बेटी है जो 19 साल की लगभग बताई जा रही है अक्सर विवाद के चलते वो घर से कही चले जाते या फिर अपने अपने काम पर दोनो को मना करने पर उन्हें भी गाली देते थे दोनो से परेशान थे।घटना के समय भी आरोपी पी कर आया और विवाद करने लगा फिर दोनों बाहर चले।गए थे।दोनों के बीच विवाद हो रहा था थोड़ी देर बाद अंडर वियर पर ही पड़ा हुआ था नजर पड़ने पर लोग पहुचे तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


दीपका थाना प्रेमचंद साहू ने बताया कि ग्राम झाबर सिरकी मोड़ में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत ईंट और बांस के डंडे से मारने के कारण हुई है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए एफएसएल परीक्षण और पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed