फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Deputy CM Arun Sau said BJP will win all 11 seats in Korba

Korba: डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी बीजेपी, कांग्रेस से कोई टिकट नहीं लेना चाहता

Sat, 16 Mar 2024 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

अरुण साव ने कहा कि हमारे 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो गए हैं और सभी प्रत्याशी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में लोगों के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं और निश्चित ही भाजपा राज्य सभी सीटें जीतेगी। 

विज्ञापन
Deputy CM Arun Sau said BJP will win all 11 seats in Korba
डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री अरुण साव कोरबा के अल्प प्रवास पर रहे जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अरुण साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कोरबा जिले  के मदवानी नदी में जो पुल बना है उसका लोकार्पण हुआ है, 2018 में स्वीकृति हुई थी 17 करोड़ की लागत से बनाया गया है इस पूल के बन जाने के बाद 20 हजार से अधिक लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। लगातार मुख्यमंत्री के प्रयास से छत्तीसगढ़ का विकास किया जा रहा है उनके मार्गदर्शन में मोदी के गारंटी योजना को छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

अरुण साव ने कहा कि भाजपा लगातार जनसंपर्क कर रही है और लोगों तक पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान को पहुंचा रही है, रही कांग्रेस की बात तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अब तक अपने लोकसभा प्रत्याशियों को मैदान में ठीक से उतार भी नहीं पाई है। अब तक प्रत्याशियों की घोषणा भी नहीं की गई है इन सब से आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस से लोग दूर भाग रहे हैं।

विज्ञापन


 अरुण साव ने कहा कि हमारे 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो गए हैं और सभी प्रत्याशी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में लोगों के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं और निश्चित ही भाजपा राज्य सभी सीटें जीतेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed