फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Dead body found in suspicious condition on roadside in Korba

सड़क किनारे मिली लाश से हड़कंप: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, शरीर पर चोट के निशान; 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं

Mon, 08 Apr 2024 08:35 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 08:35 AM IST
सार

कोरबा में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक महिला की लाश मिली थी। 24 घंटे बाद भी अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। जांच में जुटी पुलिस आसपास गांव में मुनादी करा रही है।

विज्ञापन
Dead body found in suspicious condition on roadside in Korba
कोरबा में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंडा गांव के ढाबा के समीप कुछ दूरी पर एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्कालीन घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना पसान थाना क्षेत्र की है। जहां रविवार की सुबह नौ बजे के आसपास ग्राम पंचायत कुंडा गांव के ढाबा के समीप कुछ दूरी पर एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली। महिला के पास से कपड़े से भरा एक थैला मिला है। वहीं महिला के पैरों में गोदना का निशान दिख रहा है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो सुबह जब लोग काम करने घर से निकले तो इस दौरान महिला की लाश संदिग्ध हालत में देखी। इसके बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि महिला के साथ कोई अनहोनी जरूर होगी। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। उसकी लाश के पास से थैला मिला है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बताया गया कि पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंडा गांव के ढाबा के पास एक महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुड़ गई। जांच पड़ताल के दौरान महिला के पास से एक पर्स बरामद किया गया है। 

वहीं महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की पहचान के लिए पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर कटघोरा स्वास्थ्य तक केंद्र भेज दिया गया है और आगे की जांच में जुट गई है।


बरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed