फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Councilor sitting on hunger strike in Korba

कोरबा में भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद: वार्ड में विकास कार्य न होने का आरोप, सरकार पर लगाए ये आरोप

Mon, 25 Sep 2023 06:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 06:08 PM IST
सार

इस हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे भाजपा विधायक प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने बताया कि नगर निगम में कमीशन खोरी पर चल रही है। आधिकारिक कर्मचारी भ्रष्ट हैं, मंत्री के इशारे पर महापौर हैं जहां आज विकास के नाम में शहर में कुछ भी नहीं है।
 

विज्ञापन
Councilor sitting on hunger strike in Korba
कोरबा में भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज वार्ड नंबर 32 के पार्षद अजय गोंड़ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर कोरबा का निगम प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है। पिछले तीन साल से उनके वार्ड में विकास के एक भी काम नहीं हुए है। अपनी मांगो को लेकर उन्होंने निगम के अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। यही वजह है कि मजबूर होकर उन्हें भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। पार्षद के प्रदर्शन को कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का भी सहयोग मिला है जो मौके पर पहुंचे और उनके पक्ष में सरकार के खिलाफ काफी गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे वार्ड नंबर 32 के पार्षद

वार्ड में विकास के काम नहीं होने से हैं आक्रोशित अजय की माने तो जब से वह पार्षद बने हैं तब से उनके वार्ड मे विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इस वार्ड का मुख्य मार्ग चौक की हालत बद से बत्तर हो चली है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले नगर निगम और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जोन कार्यालय का घेराव किया था इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते उन्हें वार्ड वासियों के साथ हड़ताल पर बैठना पड़ा।

विज्ञापन

 

इस हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे भाजपा विधायक प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने बताया कि नगर निगम में कमीशन खोरी पर चल रही है। आधिकारिक कर्मचारी भ्रष्ट हैं, मंत्री के इशारे पर महापौर हैं जहां आज विकास के नाम में शहर में कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed