{"_id":"63fc538dd40b0a991a065654","slug":"coolie-deepak-patel-of-korba-station-won-gold-in-power-lifting-and-bench-press-championship-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: स्टेशन पर बोझ उठाने वाला दीपक बना 'कुली नंबर वन', पॉवर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपिनशिप में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: स्टेशन पर बोझ उठाने वाला दीपक बना 'कुली नंबर वन', पॉवर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपिनशिप में जीता गोल्ड
Mon, 27 Feb 2023 12:24 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:24 PM IST
सार
कोरबा रेलवे स्टेशन पर लोगों का बोझ उठाने वाले कुली दीपक ने नाम रौशन किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपिनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उनकी इस जीत से उनके चाहने वालों में खुशी है।
विज्ञापन
कोरबा रेलवे स्टेशन पर लोगों का बोझ उठाने वाले कुली दीपक ने गोल्ड मैडल जीता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा रेलवे स्टेशन मे कुली काम करने वाले दीपक पटेल ने दुर्ग के खुर्सीपार श्री राम चौक में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपिनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर कोरबा का नाम रोशन किया है। चैंपिनशिप में दीपक पटेल ने सबसे अधिक वजन उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जिसके बाद उन्हें कोरबा का कुली नंबर वन लोग कहने लगे हैं।
विज्ञापन
दीपक पटेल ने अंडर 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में स्कवाट में 165 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 85 किलोग्राम, डेड लिफ्ट में 110 किलोग्राम का वजन उठाया था। उन्होंने कुल 360 किलोग्राम वजन उठाकर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर सभी कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया है।
विज्ञापन
इससे पहले भी दीपक प्रो नेशनल कोलकाता और असम में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। वहीं, दीपक पटेल ने बताया इस प्रतियोगिता में उनके साथ शामिल होने से सुरेश अनंत आए थे।
विज्ञापन
जिसमें सुरेश अनंत ने भी एक गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। दीपक पटेल ने कहा इस कामयाबी को हासिल करने में पॉवर लिफ्टिंग के सचिव वेंकट राव और कोच रिकार्डो गुनियन का महत्वपूर्ण योगदान है। दीपक पटेल की शानदार प्रदर्शन के लिए वार्ड पार्षद सुफल दास सहित मोहल्ले वासियों ने भी विजेता खिलाड़ी दीपक पटेल को बधाई एवं शुभकामनाये दी हैं।