फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Contractor is refusing to pay distressed workers are wandering from door to door in Korba

Korba: पैसे देने में आनाकानी कर रहा है ठेकेदार, परेशान मजदूर भटक रहे दर-दर, पुलिस से की गई शिकायत

Mon, 21 Apr 2025 02:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Apr 2025 02:52 PM IST
सार

कोरबा जिले में रेलवे ठेकेदार सुनील साहू ने ग्रामीण क्षेत्र से लोगों को काम पर रखा और दो हफ्ते तक कड़ी मेहनत करवाई, लेकिन अब वह भुगतान देने से बच रहा है।

विज्ञापन
Contractor is refusing to pay distressed workers are wandering from door to door in Korba
ठेकेदार नहीं दे रहा मजदूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में रेलवे ठेकेदार सुनील साहू ने ग्रामीण क्षेत्र से लोगों को काम पर रखा और दो हफ्ते तक कड़ी मेहनत करवाई, लेकिन अब वह भुगतान देने से बच रहा है। प्रभावित मजदूरों में अधिकांश कोरवा आदिवासी हैं जो पहाड़ी कोरवा समुदाय से हैं। ठेकेदार ने उन्हें ग्राम चुइया में काम पर रखने और समय पर भुगतान करने का वादा किया था।काम पूरा होने के बाद ठेकेदार भुगतान देने से बच रहा है और बीमारी का बहाना कर रहा है।मजदूरों ने रेलवे ऑफिस और ठेकेदार के घर पर दस्तक दी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।मजदूरों ने पुलिस की शरण ली, लेकिन उन्हें अदालत जाने की सलाह दी गई मजदूर न्याय की मांग कर रहे हैं और अपना भुगतान प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन


मजदूर संजय कुमार दास ने बताया कि रेलवे विभाग में एक ठेकेदार है अनिल कुमार अंडर काम करते आ रहे थे उसके द्वारा कहा गया था कि सप्ताह में पेमेंट कर दिया जाएगा। जहां लगभग 50 से 55 मजदूर काम कर रहे थे। काम करने के बावजूद भी अब पैसा देने के लिए आना का नहीं कर रहा है इसकी शिकार सबसे पहले बालको थाना में जाकर की गई जहां उन्होंने कोतवाली थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी वहां भी गए उसके बाद कार्य क्षेत्र उरगा थाना होना बताया गया जहाँ जहां पावती देने के बाद उसे न्यायालय में लगाने की बात कही गई।
विज्ञापन


मजदूर महिला बिरसो बाई ने बताया कि अनिल साहू नामक ठेकेदार ग्राम चुहिया से लेकर मजदूरी के नाम पर लेकर गया काम कराया लेकिन अब पैसे देने की बारी आई तो आनाकानी कर रहा है ऐसे में शिकायत करने की मजबूर है उनके सामने भी कई परेशानियां है। घर परिवार में शादी है वही घर में बच्चे भी बीमार है और उन्हें पैसे की जरूरत है ऐसे मजदूरी करने के बाद भी पैसे नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed