{"_id":"64b68436e3c982f08e0725f8","slug":"contract-workers-strike-in-mine-due-to-death-of-colleague-by-drowning-in-secl-drain-in-korba-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"SECL के नाले में डूबा ठेकाकर्मी: ड्यूटी खत्म कर लौट रहा था घर, गुस्साए कर्मचारियों ने खदान में बंद किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SECL के नाले में डूबा ठेकाकर्मी: ड्यूटी खत्म कर लौट रहा था घर, गुस्साए कर्मचारियों ने खदान में बंद किया काम
Tue, 18 Jul 2023 05:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jul 2023 05:53 PM IST
सार
कोरबा में सोमवार देर रात एक ठेका कर्मचारी की एसईसीएल के नाले में डूबने से मौत हो गई। कर्मचारी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। सूचना सुबह अन्य कर्मचारियों को लगी तो हंगामा शुरू हो गया। ठेका कर्मियों ने खदान में काम बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
कोरबा में एसईसीएल में हादसे के बाद ठेका कर्मचारियों ने काम बंद किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार देर रात एक ठेका कर्मचारी की एसईसीएल के नाले में डूबने से मौत हो गई। कर्मचारी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सहित उसमें गिर पड़ा और बह गया। इसकी सूचना सुबह अन्य कर्मचारियों को लगी तो हंगामा शुरू हो गया। ठेका कर्मियों ने खदान में काम बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए। घंटों तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद अफसर मौके पर पहुंचे और 3.5 लाख रुपये मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बरमपुर निवासी सोनू यादव (32) कुसमुंडा खदान में कोल डिस्पैच का काम करने वाली ठेका कंपनी पीआईआरएल (PIRL) में ट्रक ड्राइवर था। वह सोमवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नए ईएंडएम ऑफिस के पास पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले में बाइक सहित जा गिरा। बताया जा रहा है कि वह नाले में काफी देर तक डूबा रहा। राहगीरों की नजर पड़ने पर उसे बाहर निकला और एसईसीएल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस पंचनामा कार्रवाई करने एसईसीएल के विभागीय अस्पताल पहुंची तो परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहां से मृतक के परिजन कुसमुंडा खदान पहुंच गए। ठेका कर्मचारियों को इसका पता चला तो उन्होंने काम बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कई घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद एसईसीएल के अफसर पहुंचे और आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन