फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   condition of more than 25 children deteriorated due to mid-day meal

Korba: मिड-डे-मील खाने से बिगड़ी 25 से ज्यादा बच्चों की हालत, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Wed, 26 Jul 2023 09:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क,कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क,कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Jul 2023 09:31 AM IST
सार

कोरबा के बीर तराई गांव में संचालित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले दो दर्जन से ज्यादा बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
condition of more than 25 children deteriorated due to mid-day meal
बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के बीर तराई गांव में संचालित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले दो दर्जन से ज्यादा बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि स्कूल में मध्यान भोजन के दौरान करील की सब्जी बनाई गई थी उसी का सेवन करने के बाद एक के बाद एक बच्चों ने उल्टियां करनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दे दी गई है जिनके द्वारा बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कक्षा छठवीं के अनुराग कंवर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर एक बजे लगभग मध्यान भोजन की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे भोजन करने लगे। स्कूल में मध्यान्ह भोजन पर करील सब्जी भिंडी और आलू एक साथ मिक्स बना था। जिसे खाने के बाद लगभग दो बजे के बाद एक के बाद एक सभी बच्चों को उल्टी पेट, दर्द और सिर दर्द शुरू हो गया। छठवीं सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले लगभग 25 से 30 बच्चों का तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed