{"_id":"65047815dab1b6d4500efd15","slug":"complaint-filed-against-person-who-came-to-kill-pwd-sdo-in-korba-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"SDO को बाहर निकाल: अधिकारी को जान से मारने पहुंचा राजू, खुद को कमरे में बंद कर बचाई जान, फिर कांड कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SDO को बाहर निकाल: अधिकारी को जान से मारने पहुंचा राजू, खुद को कमरे में बंद कर बचाई जान, फिर कांड कर हुआ फरार
Fri, 15 Sep 2023 08:59 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 15 Sep 2023 08:59 PM IST
सार
परिसर में राजू अग्रवाल उर्फ राजू नारियल वाला आकर किसी अन्य व्यक्ति को फोन करके बोल रहा था कि तू अपने एसडीओ…को बोल कि बाहर निकले, मैं आज उसे मारूंगा
विज्ञापन
अधिकारी सतीश चंद पाण्डेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को अपनी जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद करना पड़ा। घटिया निर्माण पाए जाने के दौरान उसे दुरुस्त कराने से हुए नुकसान से आक्रोशित होकर ठेकेदार के अधीनस्थ ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। एसडीओ की शिकायत पर कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सतीश चंद पाण्डेय अनुविभागिय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग क्रमांक एक कटघोरा में पदस्थ हैं। एसडीओ द्वारा कटघोरा न्यायालय परिसर में पीडब्लूडी के माध्यम से कराये जा रहे शासकीय निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। न्यायालय परिसर कटघोरा में सीसी रोड का निर्माण कार्य ठेकेदार मेसर्स बीआर कन्स्ट्रक्शन डी वर्ग ठेकेदार, ग्राम चिताघुटरी रजकम्मा को पीडब्लूडी संभाग कोरबा द्वारा निविदा पर दिया गया।
विज्ञापन
जिसका अनुबंध क्रं 35 DL 2023-24 है। इस कार्य को स्थल पर ठेकेदार प्रतिनिधि राजू अग्रवाल उर्फ राजू नारियलवाला के द्वारा किया जा रहा है। एसडीओ द्वारा 13 सितम्बर को न्यायालय परिसर के सीसी रोड के निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण के दौरान कार्यस्थल पर कराये जाने वाले कार्य में निम्न स्तर को देखते हुए कार्य आदेश में प्रावधानित क्रांक्रीट का कार्य मानक अनुपात एवं मोटाई में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने हेतु मौजूद ठेकेदार प्रतिनिधी राजू नारियलवाला को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इसके बाद 14 सितम्बर को सुबह लगभग 9.15 बजे एसडीओ शासकीय रेस्ट हाउस कटघोरा में अपने कमरे में नहाने की तैयारी कर रहे थे। तभी परिसर में राजू अग्रवाल उर्फ राजू नारियल वाला आकर किसी अन्य व्यक्ति को फोन करके बोल रहा था कि तू अपने एसडीओ…को बोल कि बाहर निकले, मैं आज उसे मारूंगा और यह भी बोल रहा था कि मेरा न्यायालय परिसर के सीसी रोड काम में बहुत नुकसान करा दिया है, उसे बिना मारे आज छोडूंगा नहीं, ऐसा कहते हुए गाली देते हुए एसडीओ के कमरे की ओर आ रहा था, तभी रेस्ट हाउस में स्टाफ शिवलाल यादव और श्याम साय पैकरा ने कमरा नंबर 1 में होना बताया तो दरवाजा को लात से जोरदार मार कर खोलने हेतु धक्का देते हुए बोल रहा था कि निकल आज तुझे जान से मार दूंगा। चूंकि एसडीओ कमरा नंबर चार में रुका था तो अंदर से बंद कर लिया।
एडीएम ने घटना की सूचना अपने कार्यपालन अभियंता जीआर जांगड़े को दिया। जिसने सूचना एसडीएम कटघोरा को फोन से दिया और एसडीएम ने कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर को सूचना दी। दो आरक्षक रेस्ट हाउस आए तब तक राजू अग्रवाल उर्फ राजू नारियलवाला वहां से भाग गया था। एसडीओ की रिपोर्ट पर राजू अग्रवाल के विरुद्ध धारा 294,506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और आरोपी राजू नारियल वाले की तलाश शुरू कर दी।
एसडीओ ने फोन पर जानकारी दी की उनके साथ घटना घटित हुई है। इसकी शिकायत कटघोरा थाना पुलिस से की। पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का आश्वशन दिया है। कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच गए। वहीं घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए राजू नारियल वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।