{"_id":"641591dc7004826a5e096ba1","slug":"chhattisgarh-young-man-was-beaten-up-scooty-was-broken-in-korba-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"तू नहीं, तेरी स्कूटी ही सही: पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, जान बचाकर भागा तो उसकी गाड़ी तोड़ी; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तू नहीं, तेरी स्कूटी ही सही: पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, जान बचाकर भागा तो उसकी गाड़ी तोड़ी; एफआईआर दर्ज
Sat, 18 Mar 2023 03:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 18 Mar 2023 03:56 PM IST
सार
तोड़फोड़ का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोपियों की पहचान एसबीएस कॉलोनी निवासी विशाल यादव और निहारिका क्षेत्र में रहने वाले जय गिरी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
स्कूटी में तोड़फोड़ करते युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह से युवक वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला। इस दौरान उसकी स्कूटी वहीं छूट गई। इस पर दोनों युवकों ने उसकी स्कूटी में ही तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर चीप हाउस निवासह तक्ष निराला शुक्रवार शाम चौपाटी से घर लौट रहा था। इस दौरान मुड़ापार जेआर कैफे के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों युवकों ने तक्ष को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस पर तक्ष किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला। इस सबके बीच उसकी स्कूटी वहीं छूट गई। इस पर आरोपियों ने डंडे से स्कूटी पर वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
तोड़फोड़ का यह वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोपियों की पहचान एसबीएस कॉलोनी निवासी विशाल यादव और निहारिका क्षेत्र में रहने वाले जय गिरी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।