फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh woman assaulted in Korba District Court

कोरबा जिला कोर्ट में महिला से मारपीट: केस लड़ने से वकील ने किया इनकार तो भिड़ी, केस की सुनवाई में पहुंची थी

Thu, 06 Apr 2023 08:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Apr 2023 08:00 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि महिला के ऊपर कई अलग-अलग केस दर्ज हैं। उन्हीं में से एक मामले में वह सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी, लेकिन वकील ने केस लड़ने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। फिलहाल शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh woman assaulted in Korba District Court
कोर्ट परिसर में महिला से मारपीट। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला कोर्ट में महिला से मारपीट की गई। आरोप है कि वकील ने केस लड़ने से इनकार कर दिया था। इस पर महिला भिड़ गई। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जिला न्यायालय परिसर में एक शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ है। सामने खड़ी महिला उस व्यक्ति से बातचीत कर रही है। कुछ ही समय में कुर्सी पर बैठा व्यक्ति खड़ा होता है और महिला को तमाचा जड़ देता है। वह दोबारा हाथ उठाता है। इससे पहले महिला भागती है और उसका दुपट्टा जमीन पर गिर जाता है। 
विज्ञापन


इस दौरान वह महिला पर दोबारा हमला करता है। इसके बाद तीसरा व्यक्ति पहुंच जाता है जो समझाइश देकर उस शख्स को शांत कराने का प्रयास करता है। इसके बाद महिला ने मारपीट की शिकायत थाने में की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed