फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Chhattisgarh Lok Sabha Elections Dr. Mahant said Congress is fighting elections on strength of organization an

24 का चुनाव: कोरबा में चरणदास महंत बोले- हम आपके भरोसे, पैराशूट भाजपा उम्मीदवार को लेकर कही बड़ी बात

Tue, 09 Apr 2024 08:22 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 08:22 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोरबा में कहा कि संगठन व जनता के बलबूते कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। साथ ही भाजपा के पैराशूट उम्मीदवार को लेकर बड़ी बात भी कही। महंत ने कांग्रेस और अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की संगठनात्मक बैठक ली।

विज्ञापन
Chhattisgarh Lok Sabha Elections Dr. Mahant said Congress is fighting elections on strength of organization an
चरणदास महंत ने ली संगठनात्मक बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस और अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि हमें अपने सभी ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह चुनाव कांग्रेस लड़ रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस हमेशा संगठन के निर्देश पर काम करती आई है और हम संगठन व कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता के बलबूते चुनाव में उतरे हैं। यह चुनाव कोई अकेले चरणदास महंत या ज्योत्सना महंत नहीं लड़ रही बल्कि कांग्रेस पार्टी का, युवा कांग्रेस का, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का और कांग्रेस से जुड़े सभी संगठनों का एक-एक कार्यकर्ता लड़ रहा है।
विज्ञापन


डॉ. महंत ने कहा कि चुनाव में कई तरह के हालात निर्मित होते हैं। लेकिन हमें अपने खिलाफ के हालातों से डरना नहीं है। बल्कि उनका डटकर मुकाबला करना है, क्योंकि हम अपने लिए नहीं जनता के लिए, देश के लिए, अपने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की पैराशूट प्रत्याशी द्वारा किए जा रहे तोड़फोड़ से हम कतई हताश नहीं हैं, हमारी अपनी शक्ति संगठन की शक्ति है। हमें लोगों के बीच जाकर, हर घर जाकर कांग्रेस के न्याय पत्र के पांच न्याय और 25 गारंटी को विस्तार से बताना है। 


डॉ. महंत ने आगे कहा कि कांग्रेस की सशक्त और मजबूत टीम और जनता का स्नेह एवं कांग्रेस पर भरोसा हमें जीत दिलाएगा और प्रचंड मतों से विजय हासिल होगी। संगठनात्मक बैठक में जिला शहर कांग्रेस, कांग्रेस पार्षद, पूर्व पार्षद एवं प्रत्याशी, जिला शहर एनएसयूआई, जिला ग्रामीण एनएसयूआई, जिला आईटी सेल के पदाधिकारियों के अलावा प्रबंध कार्यकारिणी के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed