{"_id":"64566b952eb78d4ea4097b55","slug":"chhattisgarh-forest-department-team-saved-fawn-that-fell-into-well-in-korba-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों के डर से कुएं में गिरा हिरण: वन विभाग ने घंटों की मशक्कत से किया रेस्क्यू; पानी पीने पहुंचा था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों के डर से कुएं में गिरा हिरण: वन विभाग ने घंटों की मशक्कत से किया रेस्क्यू; पानी पीने पहुंचा था गांव
Sat, 06 May 2023 08:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 May 2023 08:30 PM IST
सार
हिरण के बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद उसे निकालने में सफल हुए। इसके बाद जंगल में छोड़ दिया गया। हिरण का बच्चा ठीक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वन विभाग ने हिरण के बच्चे को बचाया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को एक हिरण का बच्चा कुत्तों के डर से 25 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हिरण का बच्चा पानी की तलाश में गांव में पहुंचा था। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे घंटों की मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला और फिर जंगल में छोड़ दिया गया है। मामला कोरबा वन मंडल के अंतर्गत कुदमुरा रेंज का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चिर्रा क्षेत्र के एलोन गांव में सुबह करीब 5 बजे एक हिरण का बच्चा पहुंच गया। इस दौरान गांव के कुत्तों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने हिरण के बच्चे को दौड़ा लिया। कुत्तों से बचने के लिए हिरण का बच्चा भागा और कुएं में जा गिरा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण जगजीवन राम कुत्तों की आवाज सुनी तो बाहर निकले। उन्होंने कुएं को घेरे कुत्तों को देखा तो उन्हें भगाया। झांककर देखा तो अंदर हिरण था।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इस पर टीम पहुंची और हिरण के बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद उसे निकालने में सफल हुए। इसके बाद जंगल में छोड़ दिया गया। हिरण का बच्चा ठीक बताया जा रहा है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जंगल में पानी की कमी के चलते वन्य प्राणी गांव की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन