फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh Excise Department bike set on fire to catch liquor smugglers in korba

आबकारी दस्ते की जलाई बाइक: शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे थे, पीछा कर लौटे तो धू-धू कर जल रही थी गाड़ी

Tue, 11 Apr 2023 04:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Apr 2023 04:50 PM IST
सार

जिले में यह पहली घटना नही है। इससे पहले भी आबकारी अमले के साथ मारपीट की घटना घटित हो चुकी है। वाहन में तोड़फोड़ के मामले सामने आ चुके हैं। कई ऐसे मामले हैं, जिसमें पुलिसिया कार्रवाई भी हुई है। इसके बाद भी अमले की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नही किए जा सके हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh Excise Department bike set on fire to catch liquor smugglers in korba
आबकारी विभाग की बाइक में शराब तस्करों ने लगाई आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं। कोरबा में अवैध शराब की सूचना पर पहुंचे आबकारी दस्ते की गाड़ी में आग लगा दी। टीम को देखकर बदमाश भागने लगे। इस पर कर्मचारियों ने उनका पीछा किया। तस्कर तो हाथ नहीं लगे, लेकिन जब टीम लौटी तो देखा कि उनकी बाइक धू-धू कर जल रही है। इसके बाद पानी डालकर किसी तरह से आग बुझाई। हालांकि तब तक बाइक के कई हिस्से जल चुके थे। आशंका है कि तस्करों ने ही उसमें आग लगाई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


डोमनाला के तट पर बनाई जा रही थी कच्ची शराब
जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर ग्राम चीतापाली के पास डोमनाला के तट पर अवैध रूप से शराब बनाने की सूचना आबकारी विभाग को मिल रही थी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल को सूचना मिली थी कि वहां बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। सुबह होते ही लोगों की भीड़ लगी रहती है, जो भट्टा तैयार कर शराब बनाने के काम में लगे रहते हैं। इस पर विभाग ने छापा मारने की योजना बनाई। उसके तहत विभाग की टीम के सदस्य बाइक से वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


घेराबंदी करने से पहले ही भाग निकले तस्कर
बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग की टीम ने बाइक को एक स्थान पर खड़ा कर दिया। इसके बाद डोमनाले के तट पर पहुंचे तो देखा कि एक दर्जन से अधिक भट्टी लगी हुई थी। वहां मौजूद तस्करों को पकड़ने के लिए आबकारी विभाग ने घेराबंदी शुरू की। इस बीच तस्करों की नजर टीम पर पड़ी तो उन्होंने भागना शुरू कर दिया। टीम ने भी उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। इसके बाद जब टीम लौटी तो देखा कि बाइक के पास तीन युवक खड़े थे। उन्हें देखते ही भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है टीम पर हमला
आबाकरी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बाइक में आग लगी हुई है। आबकारी विभाग ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तब बाइक काफी हद तक जल चुकी थी। जिले में यह पहली घटना नही है। इससे पहले भी आबकारी अमले के साथ मारपीट की घटना घटित हो चुकी है। वाहन में तोड़फोड़ के मामले सामने आ चुके हैं। कई ऐसे मामले हैं, जिसमें पुलिसिया कार्रवाई भी हुई है। इसके बाद भी अमले की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नही किए जा सके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed