फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Candidate running in forest guard recruitment process died in Korba

Korba: वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में दौड़ लगा रहे अभ्यर्थी की मौत, दौड़ में पास होने के बाद हुई मौत

Sat, 14 Dec 2024 02:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 02:07 PM IST
सार

कोरबा में वन विभाग द्वारा बिलासपुर सर्कल के अंतर्गत आने वाले तीन वन मंडलों के 120 वनरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इंदिरा स्टेडियम में जारी है। 

विज्ञापन
Candidate running in forest guard recruitment process died in Korba
दौड़ लगा रहे अभ्यर्थी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में वन विभाग द्वारा बिलासपुर सर्कल के अंतर्गत आने वाले तीन वन मंडलों के 120 वनरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इंदिरा स्टेडियम में जारी है। शनिवार की सुबह भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी की 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। इस दौरान कुछ देर बाद ही वह नीचे गिर गया और वहां मौजूद मेडिकल की टीम द्वारा फर्स्ट एड देने के बाद उसे मेडिकल अस्पताल भेजा गया। जहां पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वन विभाग ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है, जहां उनके आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया संपन्न होगी।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा स्टेडियम में 4 दिसंबर से वनरक्षक की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जहां इस कड़ी में शनिवार की सुबह 6 से 8 बजे की पाली में वन विभाग द्वारा भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा के अकतलरा के ग्राम बाना परसाही निवासी सुख सिंह 26 वर्ष भी पहुंचा था। जहां उसके द्वारा 200 मीटर की दौड़ लगाई गई थी। दौड़ लगाने के बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह नीचे बैठ गया। जैसे ही मेडिकल टीम को इसकी सूचना मिली मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उसे मौजूद चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वन विभाग की टीम द्वारा तत्काल सुख सिंह को उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने सुख सिंह को मृत घोषित कर दिया। सुख सिंह की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


वन विभाग से कोरबा रेंजर मृत्युंजय शर्मा ने बताया की वंरक्षा के भारती के लिए अभिव्यक्ति के रूप में सुख सिंह आया हुआ था जहां 200 मीटर रनिंग पर करने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी इंस्टाग्राम मौजूद डॉक्टरों की टीम के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया जहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज से लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले में मेमो के आधार पर पंचनमा कार्यवाही कि जा रही है मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। आगे चिकित्सकों के टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक के कारण का खुलासा हो पाएगा। मृतक सुख सिह जब छोटा था तब उसके  पिता की मौत हो गई है चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था  और बी ए फर्स्ट ईयर का छात्र पढ़ने लिखने में काफी होशियार था और सरकारी नौकरी करना उसका सपना था। मृतक भर्ती प्रक्रिया करने के लिए शुक्रवार की उरगा थाना अंतर्गत बरीडीह अपने रिश्तेदार के घर आ कर रुका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed