फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   bodies of a boy and a girl were found hanging from the same tree in Korba

हत्या या खुदकुशी?: एक ही पेड़ पर लटके मिले लड़का-लड़की के शव, उन्हें खेत में इस हाल में देख सूखे लोगों के हलक

Thu, 12 Dec 2024 11:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Dec 2024 11:36 AM IST
सार

घटना कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र की है। सुबह के वक्त जब गांव के कुछ लोग खेत में काम करने जा रहे तभी एक खेत में पेड़ पर लड़का और लड़की की लाश एक साथ लटकी हुई देखी गई। खेत में दो शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
bodies of a boy and a girl were found hanging from the same tree in Korba
Korba News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई में खेत पर लड़का और लड़की की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और देखने आसपास के गांव के लोग पहुंचने लगे। इसकी सूचना तत्काल संबंधित उरगा थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त जब गांव के कुछ लोग खेत में काम करने जा रहे तभी एक खेत में पेड़ पर दोनों की लाश एक साथ लटकी हुई देखी गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत गांव के कोटवार को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंचे। देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल के पास से एक बाइक, पर्स, और रुमाल मिला है। संभावना जताई जा रही है कि ये शव प्रेमी जोड़े की हो सकते हैं, जिसके आधार पर पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती की उम्र लगभग 18 से 20 साल हो सकती है वहीं युवक की उम्र 21 से 22 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। जहां घटना स्थल से मिले सामान के आधार पर पहचान में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की माने तो युवक-युवती पड़ोसी जिले के हो सकते हैं। क्योंकि आसपास गांव में कई गांव के लोग पहुंचे हुए थे लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्रवाई में जुटी हुई है और युवक-युवती की मौत कब और कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed