फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   BJP candidate Saroj Pandey intensified election campaign in Korba

Korba: भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने तेज किया चुनावी अभियान, बोलीं- ज्योत्सना बताएं कहां खर्च की सांसद निधि

Fri, 15 Mar 2024 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

सरोज पांडेय ने सांसद ज्योत्सना महंत पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए पूछा कि पांच सालों में उन्होंने क्षेत्र के लिए क्या किया? साथ ही सांसद को मिलने वाली राशि का कहां उपयोग किया जनता को हिसाब दें। 

विज्ञापन
BJP candidate Saroj Pandey intensified election campaign in Korba
भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे आज मरवाही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। अपने पहले दौरे में कोरबा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए पूछा कि पांच सालों में उन्होंने क्षेत्र के लिए क्या किया। साथ ही सांसद को मिलने वाली राशि का कहां उपयोग किया जनता को हिसाब दें। 

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के पहले दिन मरवाही विधानसभा के बरौर मंदिर में पूजा अर्चना कर मरवाही में महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया उसके बाद अलग-अलग मंचीय कार्यक्रम कर देश में चलाई जा रही मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया साथ ही। कोरबा से सांसद ज्योत्सना महंत पर भी जुबानी हमला करते हुए सवाल उठाया की सांसद को हर साल पांच करोड़ रुपये मिलता है, जरा वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत से पूछिए उन्होंने पैसे का क्या किया। क्षेत्र में किस जगह खर्च किया क्या कभी उन्होंने लोकसभा में कोई काम किया? साथ ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रहने के दौरान भी उन्होंने इस क्षेत्र में क्या किया इसका भी ब्यौरा जनता के सामने रखें। 

विज्ञापन


इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सरोज पांडे ने पैराशूट प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि यह लड़ाई दीदी वर्सेस भाभी की नहीं कांग्रेस और भाजपा की है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं हैं। वहीं इलेक्टोरल बांड पर मचे बवाल पर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई नैतिक आधार नहीं है जो खुद दलदल में डूबे हुए हैं वह दूसरे पर क्या इल्जाम लगाएगी, यदि इलेक्टोरल बॉन्ड स्कैन है तो कांग्रेस पार्टी उसे प्रमाणित कर दे साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार में मंत्रियों ने भ्रष्टाचार की वजह से इस्तीफा दिया था यह बात उन्हें याद होगी। वहीं सीएए लागू होने के बाद आम आदमी पार्टी के लगातार हमलावर होने पर आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अब आम लोगों की पार्टी नहीं रह गई है उनके ज्यादातर मंत्री जेल में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed