{"_id":"66ae2729de4af8ce51047746","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-vehicle-deceased-worked-as-a-lab-technician-in-korba-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, लैब टेक्नीशियन का काम करता था काम मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, लैब टेक्नीशियन का काम करता था काम मृतक
Sat, 03 Aug 2024 06:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:19 PM IST
सार
कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला जहाँ बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला जहाँ बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुची कटघोरा पुलिस के शव का पहचान कार्यवाही कर जांच में जुट गई है वही हादसे के बाद तेज रफ्तार वाहन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है 27 वर्षीय शिव यादव मूलतः जांजगीर चापा जिले चारापारा सोनाईडीह का रहने वाला था।जो कटघोरा में अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ किराए के मकान पर रहता था।मृतक कटघोरा के एक निजी लैब में टैक्नीशियन का काम करता था शुक्रवार की रात काम कर अपने घर वापस लौट रहा था इस दौरान कटघोरा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मारते फरार हो गया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई।जहाँ शव का पहचान कर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।जहाँ शनिवार की सुबह परिजन मौके पर पहुच घटनाक्रम की जानकारी ली।पुलिस ने बयान दर्जन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि मृतक शिव यादव कमाऊ पुत्र था और उसका एक बड़ा भाई बांकी मोंगरा में रहता है इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुराहाल है
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुची और जांच शुरू की जहाँ आसपास लगी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं जहाँ हादसा कब और कैसी हुई है इसकी जांच की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने ये भी बताया कि सबसे अधिक हादसे कटघोरा के एनएच रोड पर हो रहे हैं जिसका मुख्य कारण तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के वाहन चलाने के कारण मौत हो रही है इस लिए बाइक सवार को हेलमेट जरूर पहने।