फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Big mistake again regarding security in SECL third incident of arson in the same week in Korba

Korba: SECL में सुरक्षा को लेकर फिर बड़ी चूक, एक ही सप्ताह में आगजनी की तीसरी घटना, आग का गोला बना ट्रक

Sat, 02 Dec 2023 02:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 02:52 PM IST
सार

ओबी (मिट्टी) कटिंग का कार्य कर रही ठेका कम्पनी गोदावरी डीफी जेवी की रात्रि पाली में 32 नम्बर टिपर ब्रेकडाउन थी तथा पार्किंग में खड़ी थी, अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा धुंआ आग में तब्दील होते देर नही लगा और गाड़ी आग का गोला बन गई।

विज्ञापन
Big mistake again regarding security in SECL third incident of arson in the same week in Korba
आग का गोला बना ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एसईसीएल की खदानों में तीन दिसंबर तक सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है, ऐसे में खदानों के साधन संसाधनों की सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिल रही है,इसका अंदाजा आज हुई ताजा आगजनी की घटना से लगाया जा सकता है। कुसमुण्डा खदान में सुरक्षा पखवाड़ा के बीच महज दो दिन में दूसरी आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार ओबी (मिट्टी) कटिंग का कार्य कर रही ठेका कम्पनी गोदावरी डीफी जेवी की रात्रि पाली में 32 नम्बर टिपर ब्रेकडाउन थी तथा पार्किंग में खड़ी थी, अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा धुंआ आग में तब्दील होते देर नही लगा और गाड़ी आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही की गाड़ी के अंदर कोई व्यक्ति नहीं था। आग की लपटों को देख आग बुझाने का प्रयास किया गया,काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में ट्रक के सामने का हिस्सा केबिन पूरी तरह जल कर खाक हो गया। 

विज्ञापन


ये आगजनी कैसे हुई इस पर संशय बना हुआ है, क्योंकि जब वाहन ब्रेक डाउन है और बंद है तो शॉर्ट सर्किट का चांस कम रहता है,अक्सर गाड़ी चालू रहने की स्थिति में ओवर हिट की वजह से आगजनी होती है, पर यहां ट्रक बंद होने की स्थिति में आगजनी जांच का विषय है। आपको बता दें एसईसीएल कुसमुण्डा खदान में सुरक्षा पखवाड़ा का कार्यक्रम चल रहा है लेकिन इसी बीच सुरक्षा को लेकर कई बड़ी चूक सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed