फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Beaver of extinct species found floating in the pond in Korba

Korba: तालाब में तैरता मिला विलुप्त प्रजाति का ऊदबिलाव, वन विभाग टीम ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

Tue, 07 Nov 2023 01:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

कोरबा में शहर के रामपुर इलाके में उस समय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जब बस्ती के करीब तालाब में विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके ऊदबिलाव तैरते दिखा।

विज्ञापन
Beaver of extinct species found floating in the pond in Korba
तालाब में तैरता मिला विलुप्त प्रजाति का ऊदबिलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में शहर के रामपुर इलाके में उस समय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जब बस्ती के करीब तालाब में विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके ऊदबिलाव तैरते दिखा। बस्तिवासियों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने रेस्क्यू टीम की मदद से ऊदबिलाव को बाहर निकाला। उसे डॉक्टरी परीक्षण के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

विज्ञापन


दरअसल रामपुर बस्ती में रहने वाले कुछ लोग तालाब की ओर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर अजीबोगरीब जीव पर पड़ी। जिसकी जानकारी उन्होंने अन्य लोगों को दी। बस्तीवासियों की सूचना पर पहुंचे वन अफसरों ने उसकी पहचान ऊदबिलाव के रूप में की। अफसरों के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने ऊदबिलाव को तालाब से बाहर निकाला। पशु चिकित्सक से उसके स्वास्थ्य की जांच कराई गई। डॉक्टरी परीक्षण में उदबिलाव पूरी तरह से स्वस्थ था। उसे वन विभाग और रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। 

विज्ञापन

 

यहां बताना लाजिमी होगा कि कोरबा के जंगल जैव विविधताओं से परिपूर्ण है। यहां कई ऐसे वन्यजीव हैं, जो विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके हैं। इनमें किंग कोबरा, उड़न गिलहरी के अलावा ऊदबिलाव भी शामिल है। वन विभाग की ओर से वन प्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश में कोरबा जिला ही एकमात्र जिला है जहां के जंगलों में दुनिया के सबसे अधिक जहरीले सांपों में शुमार किंग कोबरा पाया जाता है। हालांकि जंगल में लोगों की दखलंदाजी से विलुप्त प्रजाति के जीवन पर संकट गहरा रहा है। वन्य जीव भोजन पानी के लिए आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच जाते है। संभावना जताई जा रही है कि ऊदबिलाव भी चारे की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed